एक्सप्लोरर

Team India: ऋषभ पंत की वापसी के बाद कैसे होगी भारतीय टेस्ट टीम? इस स्टार खिलाड़ी की छुट्टी तय; जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

Rishabh Pant: ऋषभ पंत की वापसी के बाद भारतीय टेस्ट टीम में बदलाव होना तय है. पंत कार एक्सीडेंट से पहले टेस्ट टीम के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज़ रहे हैं.

Indian Test Team After Rishabh Pant: ऋषभ पंत 30 दिसंबर, 2022 को गंभीर कार हादसे का शिकार हुए थे, जिसके बाद वो अब तक पेशेवर क्रिकेट में वापसी नहीं कर सके हैं. लेकिन अब जल्द ही पंत मैदान पर टीम इंडिया के साथ दिख सकते हैं क्योंकि वो लगभग रिकवर हो चुके हैं. एक्सीडेंट से पहले पंत भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज़ थे. तो अब सवाल ये उठ रहा है कि पंत की वापसी के बाद टीम इंडिया से किस खिलाड़ी की छुट्टी होगी? तो आइए जानते हैं पंत की वापसी किस खिलाड़ी के लिए नुकसानदायक हो सकती है.

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेली गईं दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में श्रेयस अय्यर नंबर पांच पर खेलते हुए दिखाई दिए थे, जबकि केएल राहुल ने नंबर छह पर बैटिंग की थी. हालांकि राहुल को अक्सर नबंर चार या पांच पर बैटिंग करते देखा जाता है. अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में अय्यर बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके थे. पहले मुकाबले की दोनों पारियों में अय्यर ने क्रमश: 31 और 06 रन बनाए थे. इसके बाद दूसरे मुकाबले की दोनों पारियों में अय्यर के बल्ले से 0 और 4* रन निकले थे. ऐसे में पंत की वापसी के बाद टेस्ट टीम में अय्यर की छुट्टी तय मानी जा सकती है. 

अगर पंत के आ जाने के बाद श्रेसस अय्यर बाहर होते हैं, तो बैटिंग क्रम में बदलाव भी देखने को मिलेगा, जो कुछ इस तरह से हो सकता है- केएल राहुल नंबर पांच पर बल्लेबाज़ के रूप में खेल सकते हैं और ऋषभ पंत नंबर छह पर उतरेंगे. पंत टेस्ट में भारतीय टीम के मुख्य विकेटकीपर हैं. ऐसे में पंत की मौजूदगी में केएल राहुल बतौर बल्लेबाज़ ही खेल सकेंगे. पंत की गैरमौजूदगी में केएस भरत को भी टेस्ट में मौका मिला, जो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे. 

पंत का वापसी के बाद भारत की संभावित टेस्ट प्लेइंग इलेवन 

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृ्ष्णा, मुकेश कुमार.  

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज़ खेलेगी टीम इंडिया

इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए भारत का दौरा करेगी. दौरे का पहला टेस्ट 25 जनवरी से शुरू होगा. वहीं सीरीज़ के पांचवें और आखिरी टेस्ट का अंतिम दिन 11 मार्च होगा. यानी भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज़ जनवरी से मार्च तक खेली जाएगी. 

ये भी पढ़ें...

ICC Test Rankings: केपटाउन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद भी टीम इंडिया से छिना नंबर-1 का ताज, ऑस्ट्रेलिया के नाम हुई बादशाहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget