एक्सप्लोरर

IND vs SA T20 Series: टी20 में अब तक भारत का पलड़ा रहा है भारी, जानें कितने मैचों में द. अफ्रीका को हराया

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी. इससे पहले पढ़िए दोनों टीमों का कैसा रहा है रिकॉर्ड

India vs South Africa T20 Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 9 जून को खेला जाएगा. यह मैच दिल्ली खेला जाना है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी टी20 सीरीज के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. अफ्रीकी टीम गुरुवार की दोपहर में दिल्ली पहुंची है. इस सीरीज से पहले अगर दोनों टीमों के बीच हुए मैचों के रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो इसमें भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. इसके साथ एक अहम बात यह है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी फॉर्म में हैं. 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 15 टी20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों के बीच पिछला टी20 मैच बैंगलोर में खेला गया था. सितंबर 2019 में खेले गए इस मुकाबले में भारत को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. जबकि इससे पहले मोहाली में खेले गए मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी. 

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आखिरी टी20 सीरीज 2019 में खेली गई थी. जबकि इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 2018 में खेली गई थी. इसमें भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी. यह सीरीज दक्षिण अफ्रीका में खेली गई थी. 

अगर बैटिंग रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन रोहित शर्मा ने बनाए हैं. उन्होंने 13 मैचों में 362 रन बनाए हैं. जबकि इस मामले में दूसरे स्थान पर सुरेश रैना हैं. रैना ने 12 मैचों में 339 रन बनाए हैं. विराट कोहली 254 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें : Deepak Chahar Wedding: शादी के बाद दीपक ने फोटो शेयर कर याद की पहली मुलाकात, जया ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

India Tour of West Indies: वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम घोषित, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट का आज आखिरी दिन, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट का आज आखिरी दिन, भारत जीत से 6 विकेट दूर
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget