एक्सप्लोरर

IND vs SA T20: अक्षर पटेल की बजाए दीपक हुड्डा को मिल सकता है मौका, ऐसी होगी भारत की Playing 11

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है.

IND Vs SA, India's Playing 11: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ है. ग्रुप बी में टॉप पर बने रहने के नजरिए से टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतना होगा. इसी कड़ी में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते हैं. ऐसी संभावना है कि टीम इंडिया आज अक्षर पटेल की बजाए दीपक हुड्डा को मौका देगी.

दीपक हुड्डा को आज के मैच में मौका देने की वजह बेहद ही खास है. दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की टीम में टॉप 7 में से 4 बल्लेबाज लेफ्ट हैंडर्स हैं. ऐसे में उनके सामने गेंदबाजी करते हुए अक्षर पटेल की बजाए दीपक हुड्डा ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते हैं. हुड्डा ऑफ स्पिनर होने के साथ बल्लेबाजी में भी अक्षर पटेल से ज्यादा बेहतर ऑप्शन हैं.

हालांकि इस मुकाबले में भी युजवेंद्र चहल को मौका मिलने की कोई संभावना नहीं है. आर अश्विन ने टी20 नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में काफी ज्यादा कसी हुई गेंदबाजी की. इसलिए टीम इंडिया उन्हें बाहर बैठाने का कोई रिस्क नहीं लेगी.

राहुल के लिए बेहद अहम है आज का मैच

भारत के उपकप्तान और स्टार ओपनर केएल राहुल के लिए भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम है. राहुल का बल्ला अब तक शांत रहा है. अब तक खेले गए दोनों मैचों में राहुल दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं. अगर राहुल इस मैच में भी नाकाम रहते हैं तो अगले मुकाबले में टीम इंडिया ऋषभ पंत को मौका दे सकती है.

चूंकि यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है इसलिए टीम इंडिया अपने किसी भी मुख्य खिलाड़ी को आराम नहीं देगी. हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक एक बार फिर से फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे. तेज गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह के हाथों में रहेगी.

भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल/दीपक हुड्डा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह.

Perth Weather Report: पर्थ में आज बारिश की संभावना नहीं, जानें पिच से किन्हें मिलेगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget