एक्सप्लोरर

IND vs SA: टेस्ट में शुभमन गिल की परफॉर्मेंस बढ़ा सकती है टीम इंडिया की टेंशन! पिछले दो सालों में हुए फ्लॉप

Shubman Gill IND vs SA: शुभमन गिल का टेस्ट फॉर्मेट में पिछले दो सालों में परफॉर्मेंस निराशाजनक रहा है. वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी कुछ खास नहीं कर सके.

Shubman Gill IND vs SA: भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर सके.शुभमन पहली पारी में 2 रन और दूसरी पारी में 26 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी टेस्ट फॉर्मेट की परफॉर्मेंस टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकती है. गिल ने इस साल सिर्फ एक शतक लगाया है. वे बाकी मैचों में हाफ सेंचुरी भी नहीं लगा सके हैं.

शुभमन ने अभी तक कुल 19 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान 994 रन बनाए हैं. गिल ने 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन रहा है. गिल पिछले दो सालों में टेस्ट फॉर्मेट में कुछ खास नहीं कर सके हैं. उन्होंने इस साल 6 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान एक पारी में शतक लगाया. वे बाकी मैचों पारियों में अर्धशतक भी नहीं लगा सके. वहीं गिल ने 2022 में दो टेस्ट मैच खेले थे. इस दौरान भी एक शतक लगाया और बाकी पारियों में फ्लॉप रहे.

शुभमन ने इस साल पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला. गिल ने इस मुकाबले की पहली पारी में 21 रन और दूसरी पारी में 5 रन बनाए. वहीं इसके बाददूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में खेला. उन्होंने इस मैच की एक पारी में 128 रन बनाए. शुभमन ने जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में मैच खेला. उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 13 रन और दूसरी पारी में 18 रन बनाए. वहीं इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 और 10 रन बनाए. इस तरह वे पूरे साल फ्लॉप रहे.

बता दें कि भारतीय टीम इस बार टेस्ट में कई बदलावों के साथ मैदान पर उतरी थी. अनुभवी क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को टीम में जगह नहीं मिली. टीम ने युवा खिलाड़ियों को मौका देना सही समझा. रोहित शर्मा के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग की थी. शुभमन तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे.

यह भी पढ़ें : Virat Kohli: 146 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने रचा ऐसा कीर्तिमान, सचिन भी नहीं बना पाए थे यह रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, राहुल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, राहुल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget