एक्सप्लोरर

IND vs SA: अर्शदीप सिंह के लिए क्यों ऐतिहासिक रही भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज़? आंकड़ों से आपको मिल जाएंगे सारे जवाब

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज़ में कमाल करते हुए 10 विकेट चटकाए और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज़' का खिताब अपने नाम किया.

Arshdeep Singh Record: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में 2-1 से जीत दर्ज की. भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह 'प्लेयर ऑफ द सीरीज़' बने. अर्शदीप ने सीरीज़ में सबसे ज़्यादा 10 विकेट चटकाए, जिसके साथ उन्होंने कोई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए. सीरीज़ के पहले ही मैच में अर्शदीप ने पांच विकेट लेकर पंजा खोला. इसके बाद दूसरे मुकाबले में उन्होंने 1 और तीसरे में 4 विकेट चटकाए. 

सीरीज़ के ज़रिए अर्शदीप ने न सिर्फ अपने वनडे करियर का बल्कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मुकाबले में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ द्वारा बेस्ट बॉलिंग फिगर अर्जित किया. इसके अलावा भी उन्होंने कई रिकॉर्ड्स पर अपना नाम लिखवाया. तो आइए जानते हैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने क्या-क्या रिकॉर्ड अपने नाम किए. 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज़ में सबसे ज़्यादा 4 विकेट हॉल 

  • 3 - युजवेंद्र चहल
  • 3 - कुलदीप यादव
  • 2 - सुनील जोशी
  • 2 - अनिल कुंबले
  • 2 - अर्शदीप सिंह.*

दक्षिण अफ्रीका में द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा 4+ लेने वाले मेहमान गेंदबाज

  • 2 - कीथ आर्थरटन (वेस्टइंडीज, 1998/99)
  • 2 - ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया, 2001/02)
  • 2 - युजवेंद्र चहल (भारत, 2017/18)
  • 2 - कुलदीप यादव (भारत, 2017/18)
  • 2 - अर्शदीप सिंह (भारत, 2023/24).

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ द्वारा बेस्ट बॉलिंग फिगर

  • 5/37 - अर्शदीप सिंह, जोहान्सबर्ग, 2023*
  • 4/27 - वेंकटेश प्रसाद, मुंबई डब्ल्यूएस, 1996
  • 4/27 - आवेश खान, जोहान्सबर्ग, 2023
  • 4/29 - मुनाफ पटेल, जोहान्सबर्ग, 2011
  • 4/30 - अर्शदीप सिंह, पार्ल, 2023. 

शुरुआती तीन वनडे में नहीं मिला कोई विकेट, अगले 3 मुकाबलों में चटका दिए 10 विकेट 

अर्शदीप सिंह अब तक अपने करियर में 6 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं. पहले तीन मैचों की 2 पारियों में बॉलिंग करते हुए वे एक भी विकेट नहीं ले सके थे, लेकिन आखिरी तीन मैचों की 3 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 10 विकेट अपने नाम कर लिए. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे  सीरीज़ के पहले मुकाबले में बाएं हाथ के भारतीय पेसर ने 5 विकेट चटकाए. इसके बाद सीरीज़ के दूसरे मैच में उन्हें 1 सफलता मिली और फिर तीसरे एवं आखिरी मुकाबले में उन्होंने 4 अफ्रीका बल्लेबाज़ों को पवेलियन की राह दिखाई. 

 

ये भी पढ़ें...

T20 World Cup 2024 जीतने के लिए तैयार मेज़बान वेस्टइंडीज, 2023 में भारत, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड को दी मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
LIVE: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget