एक्सप्लोरर

Watch: कुलदीप यादव को बर्थडे पर मिल गया खास गिफ्ट, देखें मैच के बाद सूर्या की क्यों की तारीफ

India vs South Africa: कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. कुलदीप ने मैच को लेकर हाल ही में प्रतिक्रिया दी है.

India vs South Africa: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में शानदार जीत दर्ज की. भारत की इस जीत के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई. कुलदीप यादव ने इस मुकाबले में 5 विकेट झटके. खास बात यह रही कि मैच के दिन कुलदीप का बर्थडे था. कुलदीप ने हाल ही में बताया कि टीम इंडिया की जीत उनके लिए बर्थडे गिफ्ट ही है. सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक लगाया. कुलदीप ने इसको लेकर भी प्रतिक्रिया दी.

दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. यह कुलदीप की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो हैं. इसमें कुलदीप ने कहा, ''मुझे सूर्या भाई (कप्तान सूर्यकुमार यादव) बैटिंग बहुत अच्छी लगी.वो सबसे बड़ा गिफ्ट था. विकेट (पिच) जिस तरह का था वहां बैटिंग करना आसान नहीं था. उन्होंने जिस तरह से बैटिंग की वह लाजवाब थी. हम जीत गए और विकेट लिए, यह सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट है. अगर टी20 में पांच विकेट ले रहे हैं तो यह बड़ी बात है.''

कुलदीप ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 2.5 ओवरों में 17 विकेट देकर 5 विकेट लिए. कुलदीप ने डेविड मिलर, डोनोवन फ़ेरीरा, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और विलियम्स का विकेट लिया था. कुलदीप के साथ-साथ रवींद्र जडेजा ने भी 2 विकेट लिए. उन्होंने 3 ओवरों में 25 रन दिए.

अगर कुलदीप के अब तक के इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो वह प्रभावी रहा है. कुलदीप ने 34 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 58 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान एक मैच में 17 रन देकर 5 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. कुलदीप ने 101 वनडे मैचों में 167 विकेट झटके हैं. इस दौरान एक मैच में 25 रन देकर 6 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा.

 

यह भी पढ़ें : IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा टी20 हराकर गदगद हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार, ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के साथ बने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget