एक्सप्लोरर

IND vs SA: टीम इंडिया के लिए झटका! टी20 के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ भी मिस कर सकता है स्टार गेंदबाज़

SA vs IND: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया. इसी बीच खबर सामने आई कि भारतीय स्टार तेज़ गेंदबाज़ टी20 के बाद अब वनडे सीरीज़ भी मिस कर सकता है.

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन में टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ का पहला मुकाबला बारिश के चलते बिना टॉस के ही रद्द हो गया. स्टार भारतीय तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर पहले टी20 में भारत का हिस्सा नहीं थे. अब जानकारी सामने आई है कि दीपक पूरी टी20 के अलावा वनडे सीरीज़ भी मिस कर सकते हैं. दीपक को टी20 और वनडे सीरीज़ में भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया था. 

पिता की अचानक बीमारी के चलते दीपक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मिस करने का फैसला किया था. लेकिन अब 'टेलिग्राफ इंडिया' के मुताबिक दीपक वनडे सीरीज़ से बाहर हो सकते हैं. एक सोर्स ने बताया, "दीपक ने अभी तक डरबन में टीम इंडिया को ज्वाइन नहीं किया है क्योंकि उनके परिवार के करीबी सदस्य को अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत थी. उन्होंने परिवार के सदस्य के लिए ब्रेक लिया था. वो आगे आने वाले दिनों में परिवार के सदस्य की स्थिति के आधार पर स्काव्ड को ज्वाइन कर भी सकते हैं या नहीं भी."

दीपक ने 5 दिसंबर को 'स्पोर्ट्स तक' से बात करते हुए कहा था कि उनके पिता उनके लिए बहुत ज़रूरी हैं क्योंकि आज वो जो भी प्लेयर हैं, वो उनके पिता ने ही बनाया है. वो उन्हें ऐसी कंडीशन में नहीं छोड़कर कहीं नहीं जा सकते हैं. उन्होंने आगे ये भी बताया था कि वो अपने पिता को वक़्त पर अस्पताल में पहुंचाने में कामयाब रहे थे, नहीं तो कुछ भी हो सकता था. अंत में उन्होंने ये कहते हुए अपनी बात खत्म की थी कि अफ्रीका में टीम इंडिया को ज्वाइन करना उनके पिता की हेल्थ पर निर्भर करेगा.

अब तक ऐसा रहा अंतर्राष्ट्रीय करियर 

दीपक अब तक टीम इंडिया के लिए 13 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. अब तक के करियर में दीपक ने कई इंजरी का सामना किया है, जिसके चलते वो अक्सर टीम से बाहर रहते हैं. वहीं 13 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 30.56 की औसत से 16 विकेट और 25 टी20 आई मुकाबलों में 24.09 की एवरेज से 31 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. 

 

ये भी पढे़ं...

INDW vs ENGW: तीसरे टी20 भारत ने इंग्लैंड को दी शिकस्त, गेंदबाज़ों के कमाल ने 5 विकेट से दिलाई जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
LIVE: भारतीय पारी के 250 रन पूरे, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारतीय पारी के 250 रन पूरे, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget