एक्सप्लोरर

IND vs SA: अब कहां हैं भारत को दक्षिण अफ्रीका में पहला टेस्ट जिताने वाले भारतीय खिलाड़ी? जानिए ऐतिहासिक जीत में कौन-कौन था शामिल

IND vs SA Test: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका मे पहला टेस्ट 2006 में जीता था. टीम इंडिया ने ये कारनामा राहुल द्रविड़ की कप्तानी में किया था.

IND vs SA Test 2006: भारतीय क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है, जिसकी कमान रोहित शर्मा संभालेंगे. टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत कल (26 दिसंबर) से होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की सरज़मीं पर टेस्ट की पहली जीत 2006 में हासिल की थी, जब भारत की कमान राहुल द्रविड़ के हाथों में थी. तो आइए जानते हैं अब टीम इंडिया की 2006 वाली प्लेइंग इलेवन कहां है. 

2006 में 15 से 18 दिसंबर के बीच जोहासंबर्ग में खेले गए टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने मेज़बान दक्षिण अफ्रीका को 123 रनों से शिकस्त दी थी. ये तीन मैचों की सीरीज़ का पहला मुकाबला था, जिसमें भारतीय पेसर श्रीसंत को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब दिया गया था, जिन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी में 3 विकेट झटके थे. 

सहवाग के साथ वसीम जाफर थे ओपनर 

वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर दोनों ही खिलाड़ी क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वहीं जाफर क्रिकेट छोड़ने के बाद कोचिंग की तरफ अग्रसर हुए. जाफर बांग्लादेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच हैं. 

राहुल द्रविड़ थे कप्तान, सचिन थे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़

अफ्रीका के खिलाफ 2006 की टेस्ट सीरीज़ में भारत की कमान संभालने वाले राहुल द्रविड़ मौजूदा वक़्त में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं. इसके अलावा सीरीज़ में नंबर चार पर बैटिंग करने वाले सचिन तेंदुलकर मौजूदा वक़्त में मुंबई इंडियंस के मेंटॉर की भूमिका अदा कर रहे हैं. 

आईपीएल खेल रहे हैं धोनी, लक्ष्मण और गांगुली निभा रहे अलग ज़िम्मेदारी 

महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. हालांकि उन्होंने अभी आईपीएल खेलना जारी रखा है. इसके अलावा टीम में मिडिल ऑर्डर बैटर के रूप में खेलने वाले वीवीएस लक्ष्मण मौजूदा वक़्त में नेशनल क्रिकेट एकेडमी के निदेशक हैं. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष रह चुके हैं. 

अनिल कुंबले निभा चुके हेड कोच की भूमिका 

सीरीज़ में भारत के मुख्य स्पिनर की भूमिका अदा करने वाले अनिल कुंबले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रह चुके हैं. वहीं 2006 के मुकाबले में कुंबले ने कुल 5 विकेट झटके थे. 

तेज़ गेंदबाज़ी की इन पर थी ज़िम्मेदारी 

टीम में ज़हीर खान, एस श्रीसंत और विक्रम सिंह फास्ट बॉलर्स के रूप में मौजूद थे. ज़हीर खान ने 2015 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इसके अलावा श्रीसंत पर भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. वहीं विक्रम सिंह रिटायरमेंट के बाद चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के लिए कोच भी भूमिका निभा चुके हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

Rohit Sharma PC: वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, टी20 विश्व कप खेलने के दिए संकेत; जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहम्मद शमी को टीम में मिली जगह, इस दिन होगा मैच; जानें A टू Z डिटेल 
मोहम्मद शमी को टीम में मिली जगह, इस दिन होगा मैच
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
BCCI ने अजीत अगरकर को दी विदाई, भड़के फैंस; बोले- 'परवाह नहीं'
BCCI ने अजीत अगरकर को दी विदाई, भड़के फैंस; बोले- 'परवाह नहीं'
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget