एक्सप्लोरर

IND vs SA ODI Series: पार्ल में भारत को नीदरलैंड्स ने 204 रनों पर किया था ऑलआउट, दक्षिण अफ्रीका से यहां पहली बार होगा मुकाबला

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 19 जनवरी को पार्ल में खेला जाएगा. यहां दोनों टीमों के बीच पहली बार वनडे मैच खेला जाएगा.

India vs South Africa ODI Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 19 जनवरी से वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला पार्ल में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक 3 वनडे खेले हैं. इस दौरान भारत ने दो मैच जीते और एक टाई रहा है. दिलचस्प बात यह है कि पार्ल के बोलैंड पार्क मैदान पर पहली बार भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी. भारत को इसी मैदान पर नीदरलैंड्स की टीम ने 210 रनों पर ऑलआउट कर दिया था. आइए आपको बताते हैं उस मैच का दिलचस्प किस्सा...

साल 2003. आईसीसी विश्व कप का 7वां मैच. सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. कप्तान गांगुली और सचिन तेंदुलकर ओपनिंग करने आए. गांगुली और सचिन दोनों को ही नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने बांध रखा था. वे आसानी से रन नहीं बना पा रहे थे. रोलैंड लेफ़ेब्व्रे ने इसका फायदा उठाया और गांगुली को आउट कर दिया. गांगुली 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 

Indian Army Day के मौके पर Yuvraj Singh ने सेना का बढ़ाया हौंसला, इस बात के लिए जवानों को कहा शुक्रिया

सौरव गांगुली के आउट होने के बाद वीरेंद्र सहवाग क्रीज पर पहुंचे. लेकिन वे भी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके और 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसी तरह राहुल द्रविड़ 17 और युवराज सिंह 37 रन बनाकर आउट हुए. मोहम्मद कैफ भी 6 रन ही बना सके. सचिन ने 72 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की उपयोगी पारी खेली. जबकि दिनेश मोंगिया ने 42 रनों का योगदान दिया. इस तरह भारतीय टीम 48.5 ओवरों में 204 रन बनाकर आउट हो गई.

IND vs SA: सीरीज में एक बार भी 250 रन तक नहीं पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, फिर भी जीती बाजी, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स के लिए भी राह आसान नहीं थी. भारतीय गेंदबाजों के सामने नीदरलैंड्स की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. टीम के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए और आउट हो गए. ओपनर दान वैन बंज ने 62 रन बनाए थे. इसके अलावा 7 खिलाड़ी अधिकतम 3 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए. भारत ने नीदलैंड्स को 136 रनों पर ढेर कर दिया और मुकाबला 68 रनों से जीत लिया.

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 स्टार गेंदबाज, जो टेस्ट मैच में कभी नहीं ले सके 10 विकेट 
5 स्टार गेंदबाज, जो टेस्ट मैच में कभी नहीं ले सके 10 विकेट 
दूसरे टेस्ट में निकला PAK गेंदबाजी का दम, पहले दिन वेस्टइंडीज का दबदबा
दूसरे टेस्ट में निकला पाकिस्तानी गेंदबाजी का दम, पहले दिन वेस्टइंडीज का दबदबा
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget