एक्सप्लोरर

IND vs SA Final: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला होगा आज; भारत के पास 17 साल का सूखा खत्म करने का मौका

T20 World Cup 2024 Final: टीम इंडिया ने अभी तक एक ही बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है. उसने 2007 के फाइनल में जीत हासिल की थी. अब भारत के पास एक बार फिर से इतिहास रचने का मौका है.

T20 World Cup 2024 Final: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया इतिहास रचने से महज एक कदम दूर है. भारत का टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से सामना होना है. ऐसा पहली बार हो रहा है जब टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों ने एक भी मैच में हार का सामना नहीं किया हो. भारत-दक्षिण अफ्रीका ने इस बार टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है. हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि शनिवार रात किसके सिर ताज सजेगा. 

अगर इस बार टू्र्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं. रोहित ने 7 मैचों में 248 रन बनाए हैं. उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. रोहित फाइनल में भी कमाल दिखा सकते हैं. कोहली और सूर्यकुमार यादव से भी टीम को उम्मीद होगी.

टीम इंडिया का कैसा रहा टी20 विश्व कप में प्रदर्शन -

अगर टी20 विश्व कप में भारत का अभी तक का प्रदर्शन देखें तो उसने सिर्फ एक बार खिताब जीता है. टीम इंडिया ने 2007 में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताब जीता था. इसके बाद टीम 2009 में ग्रुप स्टेज तक पहुंची थी. टीम इंडिया 2010 और 2012 में भी ग्रुप स्टेज तक ही रही. लेकिन भारत ने 2014 में फाइनल तक का सफर तय किया. यहां उसे श्रीलंका ने हरा दिया था. टीम इंडिया 2016 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी. यहां उसे वेस्टइंडीज ने हरा दिया था. इसके बाद 2021 में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. भारत को 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हराया था.

दक्षिण अफ्रीका के पास पहली बार चैंपियन बनने का मौका -

दक्षिण अफ्रीका पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले वह दो बार सेमीफाइनल में पहुंची और हार गई. दक्षिण अफ्रीका की टीम 2007 में राउंड 2 तक पहुंची इसके बाद बाहर हो गई. वहीं 2009 में उसने सेमीफाइनल खेला. इसके बाद लगातार दो बार राउंड से बाहर हुई. अफ्रीकी टीम 2014 में भी सेमीफाइनल तक पहुंची थी. लेकिन यहां भी हार का सामना करना पड़ा. वह इसके बाद राउंड 2 तक पहुंचकर बाहर हो गई. अब वह भारत के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी.

द्रविड़ को खिताब के साथ विदाई देना चाहेगी टीम इंडिया -

भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने वाला है. वे इस टी20 विश्व कप के बाद पद छोड़ देंगे. उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल तक भी पहुंची थी. अब कप्तान रोहित शर्मा और टीम के खिलाड़ी उन्हें खिताब के साथ विदाई देना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें : IND vs SA Final: भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच में बारिश आई तो क्या होगा? जानें चैंपियन के लिए क्या होगा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget