एक्सप्लोरर

IND vs SA: तीसरे टेस्ट से पहले तेज़ गेंदबाज़ कगीसो रबाडा ने कही ये अहम बात

IND vs SA: झारखंड में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले विरोधी टीम के प्रमुख गेंदबाज़ कगीसो रबाडा का बयान आया है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले दोनों मुकाबले देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता कि मेहमान टीम भारत को टक्कर देने के लिए मैदान पर उतरी है. जहां सीरीज़ के पहले मैच को भारत ने विशाल अंतर से जीता, वहीं दूसरे मुकाबले को भारतीय टीम ने पारी से जीतकर इतिहास रच दिया. पहले दोनों मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज़ पर कब्ज़ा जमा लिया है, जबकि अब आखिरी मुकाबला महज़ औपचारिकता ही है. झारखंड में खेले जाने वाले इस मैच से पहले विरोधी टीम के प्रमुख गेंदबाज़ कगीसो रबाडा का बयान आया है. रबाडा ने कहा कि उनकी टीम को बहुत अधिक दबाव में रखा गया है. रबाडा ने कहा कि, ''हमें बहुत ज्यादा दबाव में रखा गया। मैं नहीं जानता कि हमें इससे अधिक दबाव में रखा जा सकता है या नहीं लेकिन अब तक ऐसा हुआ।'' इसके साथ ही रबाडा ने ये भी कहा कि वो सिर्फ बल्लेबाज़ी में ही नहीं बल्कि गेंदबाज़ी में भी भारतीय टीम को सामने उन्नीस साबित हुए. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के ऑल-राउंड प्रदर्शन के आगे मेहमान टीम पस्त नज़र आई. वो बोले, ''उन्होंने गेंदबाज़ी के वक्त गेंद को रिवर्स कराया. साथ ही बतौर टीम उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की। उनके स्पिनर्स ने भी शानदार गेंदबाज़ी की और तेज़ गेंदबाज़ों ने तो रिवर्सस्विंग का भी पूरा फायदा उठाया.'' वहीं रबाडा ने अपनी टीम का बचाव करते हुए कहा कि ''ये दौरा जल्द निकलेगा, हमारी टीम अभी बदलाव के दौर में है. हमारे पास कई युवा और बेहतर खिलाड़ी हैं. हम सिर्फ अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान देकर आगे बढ़ें, यही ज़रूरी है.'' इसके साथ ही इस तेज़ गेंदबाज़ ने ये भी उम्मीद जताई कि उनकी टीम आखिरी टेस्ट में जीत के साथ वापसी कर सीरीज़ का अंत करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget