एक्सप्लोरर

1st Test, Day 1 IND vs SA: रोहित शर्मा का शतक, खराब रौशनी की वजह से पहले दिन का खेल रुका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चाय के समय तक रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की शानदार साझेदारी से भारत ने बिना कोई विकेट खोए 202 रन बना लिए हैं.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पहले टेस्ट मुकाबले के पहले दिन रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने ऐसी धमाकेदार साझेदारी की कि मेहमान टीम बुरी तरह से पस्त नज़र आ रही है. साथ ही खराब रौशनी और बारिश की वजह से पहले दिन का खेल चाय के समय पर ही रोक दिया गया है. यहां एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में चाय के समय तक रोहित शर्मा(115 रन) और मयंक अग्रवाल(84 रन) की शानदार साझेदारी से भारत ने बिना कोई विकेट खोए 202 रन बना लिए हैं. लेकिन 59.1 ओवर के बाद खराब रौशनी की वजह से पहले आगे का खेल रोक दिया गया. रोहित शर्मा ने आज अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जमाया, जबकि मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर खेल रहे हैं. आज से शुरु हुए मुकाबले में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए संयम के साथ बल्लेबाजी की और अपना विकेट नहीं गंवाया. रोहित शर्मा ने पहले दिन के खेल में खराब रौशनी तक 174 गेंदों का सामना किया है. जिसमें उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के जमाए हैं. वहीं मयंक अग्रवाल ने 183 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्के लगाए. टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज़ से ये साल बेहद सूखा गुज़रा है. इस साल सिर्फ तीसरी बार कोई ओपनिंग साझेदारी 100 रनों से अधिक रन जोड़ पाई है. वहीं 200 से अधिक रनों की साझेदारी सिर्फ दूसरी बार हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget