एक्सप्लोरर

IND vs SA Test: सेंचुरियन में आज से शुरू होगा घमासान, जानें भारत-दक्षिण अफ्रीका के इस बड़े मुकाबले की बड़ी बातें

IND vs SA Test Series: भारतीय टीम को आज तक दक्षिण अफ्रीका में एक बार भी टेस्ट सीरीज में जीत हासिल नहीं हुई है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस सिलसिले को तोड़ने के लिए उतरेगी.

India vs South Africa Match Preview: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज आज (26 दिसंबर) से शुरू हो रही है. पहला मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. यहां टीम इंडिया पिछले 31 सालों से चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़ने के लिए मैदान में उतरेगी. वहीं, दक्षिण अफ्रीका घरेलू मैदानों पर भारत के खिलाफ अपना दमदार रिकॉर्ड बरकरार रखने की कोशिश करेगी.

भारतीय टीम पहली बार साल 1992 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर आई थी. तब से लेकर अब तक उसने यहां 8 टेस्ट सीरीज खेली है. इनमें से उसे एक में भी कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है. भारत ने यहां सात सीरीज गंवाई है और एक सीरीज ड्रॉ कराई है. टीम इंडिया को यहां खेले गए 23 टेस्ट मैचों में महज 4 मुकाबलों में ही जीत नसीब हुई है.

भारतीय टीम इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज न जीत पाने का क्रम हर हाल में तोड़ना चाहेगी. इसके लिए टीम इंडिया पिछले एक हफ्ते से जमकर अभ्यास भी कर रही है. वैसे, इस बार दक्षिण अफ्रीका की तुलना में भारतीय टीम बेहद सशक्त भी नजर आ रही है. ऐसे में संभव है कि इस बार यहां टेस्ट में भी भारत बेस्ट निकल जाए.

सेंचुरियन की पिच का मिजाज
सेंचुरियन की पिच दक्षिण अफ्रीका की सबसे तेज पिचों में से एक है. बादलों के छाए रहने और बारिश के पूर्वानुमान के साथ यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए और ज्यादा मददगार साबित हो सकती है. इसे दक्षिण अफ्रीका का किला भी कहा जा सकता है. यहां प्रोटियाज टीम ने 28 में से 22 टेस्ट जीते हैं. हालांकि भारतीय टीम ने यहां अपने पिछले दौरे में 113 रन की जीत दर्ज की थी.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्धकृष्णा, मोहम्मद सिराज.

दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर, एडन मारक्रम, टोनी डि जोर्जी, तेंबा बवुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन/डेविड बडिंघम, काइल वैरीन (विकेटकीपर), मार्को यान्सिन, केशव महाराज, जेराल्ड कोएत्जी, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

यह भी पढ़ें...

Year Ender 2023: टीम इंडिया ने इस साल खेले 65 इंटरनेशनल मुकाबले, जानें जीत-हार का पूरा रिकॉर्ड

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 3 साल बाद दिग्गज की वापसी
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान
एबी डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया की करारी हार
डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया हारी
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget