एक्सप्लोरर

Ind vs SA 3rd Test: Capetown टेस्ट के लिए ये है Team India की Playing 11, सिराज की जगह इस खिलाड़ी को मौका

Team India: भारतीय टीम में दो बदलाव किया गया है. हनुमा विहारी की जगह विराट कोहली टीम में आए हैं तो मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को शामिल किया गया है.

Playing 11 of Team India: भारत और दक्षिण अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला केपटाउन (Capetown) में खेला जा रहा है. टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम में दो बदलाव किया गया है. हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) की जगह विराट कोहली टीम में आए हैं तो मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की जगह उमेश यादव (Umesh Yadav) को शामिल किया गया है.

टॉस जीतने के बाद कोहली ने कहा, 'जो आपके हाथ नहीं है उसे आप नियंत्रित नहीं कर सकते. मैं फिट और फाइन हूं. मैं हनुमा विहारी की जगह टीम में आया हूं. सिराज चोटिल हैं, उनकी जगह उमेश यादव को शामिल किया गया है.  उमेश का हाल ही में गेंद से अच्छा प्रदर्शन रहा है. वह बल्ले से भी बहुत उपयोगी हैं. ईशांत और उमेश में से किसी एक को चुनना एक कठिन फैसला था. हमसे विदेशों में खेले जाने वाले हर टेस्ट में जीत की उम्मीद की जाती है. यह एक खूबसूरत स्टेडियम है और हम बहुत उत्साहित हैं.'

बता दें कि कोहली अनफिट होने के कारण दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेले थे. उनकी जगह हनुमा विहारी खेले थे और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था. वहीं, सिराज दूसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह सीरीज के आखिर मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. तीन मैचों की ये टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने 113 रन से जीता था तो जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी करते हुए भारतीय टीम को 7 विकेट से शिकस्त दी.  

दोनों टीमें इस प्रकार

भारतीय टीम- केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह. 

दक्षिण अफ्रीकी टीम- डीन एल्गर, एडेन मार्करम, पीटरसन, वैन डर डुसेन, बावुमा, काइल वेरेने, मार्को जानसेन, रबाडा, केशव महाराज, ओलिवर, एनगिडी

ये भी पढ़ें- IPL: पाकिस्तान के ये 5 क्रिकेटर खेल चुके हैं आईपीएल, लिस्ट में शाहिद अफरीदी का नाम भी शामिल

IPL 2022: इस टीम के कप्तान होंगे Hardik Pandya! इन खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ सकती है फ्रेंचाइजी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget