एक्सप्लोरर

SA vs IND: 'वे कुछ भी तो नहीं जीतते', दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का बयान

Michael Vaughan: माइकल वॉन ने टीम इंडिया को सबसे कम उपलब्धि हासिल करने वाली क्रिकेट टीमों में शामिल किया है. उन्होंने कहा है कि इतना टैलेंट होने के बाद भी भारतीय टीम कुछ नहीं जीत पाती.

Michael Vaughan On Team India: दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम इंडिया आलोचनाओं के घेरे में है. देश और विदेश के क्रिकेट जानकार टीम इंडिया की इस बुरी हार पर अपनी राय रख रहे हैं. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तो भारतीय टीम के लिए यहां तक कह दिया है कि यह टीम कुछ भी नहीं जीत पाती है. उन्होंने भारतीय टीम को दुनिया में सबसे कम उपलब्धि हासिल करने वाली टीमों में शामिल किया है.

फॉक्स स्पोर्ट्स पैनल डिस्कशन में वॉन ने यह बातें ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्क वॉ के साथ बातचीत में कही. सबसे पहले उन्होंने मार्क वॉ से पूछा कि क्रिकेट की बात करें तो आपको नहीं लगता कि भारतीय टीम दुनिया की सबसे कम उपलब्धि हासिल करने वाली टीमों में से एक है? मार्क वॉ कुछ कहते उससे पहले ही माइकल वॉन ने अपने सवाल को विस्तार देते हुए कहा, 'वह पिछले कुछ समय में ज्यादा कुछ बड़ा नहीं जीते हैं. मुझे लगता है कि वह सबसे कम उपलब्धियां हासिल करने वाली टीम है.'

और क्या-क्या बोले माइकल वॉन?
वॉन कहते हैं, 'वे कुछ भी नहीं जीतते. आखिरी बार कब उन्होंने कुछ बड़ा जीता था? उनके पास जो भी बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं, टैलेंट है, इतना सारा स्किल सेट होने की बात होती है. तो उन्हें ऐसे में कुछ तो जीतना चाहिए था. ऑस्ट्रेलिया में वे दो बार टेस्ट सीरीज जीते. बहुत अच्छी बात है. लेकिन इसके अलावा पिछले कुछ वर्ल्ड कप वे नहीं जीत पाए. टी20 वर्ल्ड कप में भी वे कहीं नहीं रहे.'

वॉन कहते हैं, 'वह एक अच्छी टीम है. उनके पास बहुत सारा टैलेंट है. लेकिन इतनी काबिलियत और रिसोर्स होने के बाद भी मुझे नहीं लगता कि वे उस हिसाब से जीत दर्ज कर पाते हैं.' बता दें कि टीम इंडिया ने पिछले 10 सालों में एक बार भी आईसीसी इवेंट नहीं जीता है. इन 10 सालों में टीम इंडिया की सबसे बड़ी उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया में दो बार टेस्ट सीरीज जीतना ही रहा है.

यह भी पढ़ें...

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज के लिए अगले हफ्ते टीम इंडिया का ऐलान, जानें रोहित की टी20 वापसी के कितने हैं आसार

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने ओली रॉबिन्सन
कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने ओली रॉबिन्सन
'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश
'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget