एक्सप्लोरर

IND vs SA 3rd Test: पुजारा ने छोड़ा आसान सा कैच, सोशल मीडिया पर फैंस यूं निकाल रहे अपनी भड़ास

Cape Town Test: चेतेश्वर पुजारा ने केपटाउन टेस्ट के चौथे दिन एक आसान सा कैच टपका दिया. यह कैच ऐसे समय पर छूटा जब टीम इंडिया को विकेट की दरकार थी.

IND vs SA Cape Town Test: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा से एक बहुत बड़ी गलती हुई. पुजारा ने कीगन पीटरसन का आसान सा कैच ड्रॉप कर दिया. यह कैच ऐसे वक्त पर ड्रॉप हुआ, जब टीम इंडिया को हर हाल में विकेट की दरकार थी. क्रिकेट फैंस अब पुजारा के इस कैच ड्रॉप को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी जमकर भड़ास निकाल रहे हैं.

केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 213 रन का सामान्य लक्ष्य रखा था. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 101 रन भी बना लिए थे. आखिरी दिन उसे जीत के लिए 111 रन की दरकार थी, जबकि प्रोटियाज के पास 8 विकेट बाकी थे. चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने मजबूत शुरुआत की.  वे धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ रहे थे, तभी टीम इंडिया के पास विकेट झटकने का सुनहरा मौका आया. 40वें ओवर में बुमराह की एक गेंद कीगन पीटरसन के बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई स्लिप में सीधे पुजारा के पास पहुंची, लेकिन पुजारा ने यह आसान सा कैच टपका दिया. इस वक्त दक्षिण अफ्रीका का स्कोर महज 126 रन था.

कैच ड्रॉप करने का नतीजा यह हुआ कि भारत को पीटरसन के विकेट के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ा. पीटरसन 155 रन के कुल स्कोर पर 82 रन बनाकर आउट हुए. अब जब वे आउट हुए हैं, तब तक दक्षिण अफ्रीका ने मैच में मजबूत पकड़ बना ली है. प्रोटियाज मैच के साथ अब सीरीज जीत के नजदीक हैं.

 

भारतीय क्रिकेट फैंस पुजारा के हाथों से टपके इस कैच को मैच का टर्निंग पॉइंट मान रहे हैं. वे सोशल मीडिया पर चेतेश्वर पुजारा पर अपनी जमकर भड़ास निकाल रहे हैं.

फैंस का कहना है कि अगर पुजारा इस कैच को पकड़ लेते तो शायद भारतीय गेंदबाज पहले सेशन में कुछ और विकेट झटक सकते थे. क्रिकेट फैंस चेतेश्वर पुजारा को उनकी इस बड़ी गलती के चलते जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें..

Captaincy Record: टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे सफल कप्तान हैं विराट कोहली, ये हैं टॉप-10

IND vs SA 3rd Test: टीम इंडिया के खिलाफ 250+ का टारगेट चेज करना है नामुमकिन, चौंकाने वाला है पिछले 21 सालों का यह रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget