एक्सप्लोरर

IND vs SA: संजू सैमसन के शतक ने टीम इंडिया को उबारा, दक्षिण अफ्रीका के सामने है 297 रन का टारगेट

IND vs SA 3rd ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पार्ल में खेले जा रहे वनडे मुकाबले में संजू सैमसन ने लाजवाब शतकीय पारी खेली है. टीम इंडिया ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 296 रन बनाए हैं.

IND vs SA 3rd ODI Scorecard: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में संजू सैमसन का बल्ला जमकर गरजा है. पार्ल में खेले जा रहे इस वनडे मैच में संजू सैमसन ने दमदार शतकीय पारी खेली है. उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने यहां दक्षिण अफ्रीका को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य देने में कामयाबी हासिल की है. भारतीय टीम ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 296 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया है.

इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. यहां टीम इंडिया ने तेज तर्रार शुरुआत तो की लेकिन उसके सलामी बल्लेबाज बड़ी पारियां नहीं खेल पाए. रजत पाटीदार 16 गेंद पर 22 रन जड़कर नंद्रे बर्गर का शिकार बने और साई सुदर्शन ने 16 गेंद पर 10 रन बनाते हुए ब्यूरन हेंडरिक्स को विकेट दे दिया. इस तरह 49 रन के कुल योग पर भारतीय सलामी जोड़ी पवेलियन लौट चुकी थी.

संजू सैमसन ने संभाला मोर्चा
यहां से संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कप्तान केएल राहुल (21) के साथ मिलकर 50 रन की साझेदारी की. 101 के कुल योग पर केएल राहुल को विआन मुल्डर ने आउट किया. इसके बाद संजू ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला. संजू और तिलक के बीच 135 गेंद पर 116 रन की साझेदारी हुई. 217 के कुल योग पर तिलक वर्मा (52) भी चलते बने. उन्हें केशव महाराज ने पवेलियन भेजा.

संजू सैमसन का पहला वनडे शतक
संजू सैमसन का बल्ला अभी भी चलता रहा और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में अपना शतक पूरा किया. वह 114 गेंद पर 108 रन बनाकर लिजाड विलियम्स की गेंद पर आउट हुए. संजू सैमसन 246 के कुल योग पर आउट हुए. उनके आउट होने के ठीक बाद अक्षर पटेल (1) भी चलते बने.

रिंकू और वाशिंटन की छोटी लेकिन ताबड़तोड़ पारियां
रिंकू सिंह अपने अंदाज में रन बनाते रहे. वह 27 गेंद पर 38 रन की पारी खेलकर आउट हुए. रिंकू के साथ ही वाशिंगटन सुंदर ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली और 9 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह टीम इंडिया ने 50 ओवर के खेल में 8 विकेट खोकर 296 रन बनाए. पिच के मिजाज को देखते हुए इसे विजय स्कोर माना जा रहा है.

दक्षिण अफ्रीका के लिए इस मैच में ब्यूरन हेंडरिक्स ने तीन और नंद्रे बर्गर ने दो विकेट लिए. लिजाड विलियम्स, विआन मुल्डर और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला.

यह भी पढ़ें...

IPL Auction: 'स्टार्क को मिले दाम एकदम सही, लेकिन कमिंस..' पूर्व तेज गेंदबाज ने SRH के महंगे दांव पर उठाया सवाल

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
श्रीलंका फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी
श्रीलंका फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget