एक्सप्लोरर

IND vs SA: दूसरे टेस्ट में दो बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, इन 2 खिलाड़ियों की छुट्टी तय! ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन

India vs South Africa 2nd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा. जानिए इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

India Playing 11 Vs South Africa 2nd Test: टीम इंडिया अब बॉक्सिंग डे टेस्ट की हार का बदला न्यू ईयर टेस्ट से लेना चाहेगी. दरअसल, दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया पारी और 32 रनों से हार गई. ऐसे में अब रोहित ब्रिगेड 3 जनवरी से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. 

केपटाउन के न्यूलैंड्स में 3 जनवरी से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतर सकती है. ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को मौका मिल सकता है. वहीं तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मुकेश कुमार की टीम में वापसी हो सकती है. 

शनिवार को टीम इंडिया ने ऑप्शनल प्रैक्टिस में हिस्सा लिया. इस दौरान रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास किया. वह पूरी तरह से फिट दिखे. ऐसे में उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी तय मानी जा रही है. वहीं दूसरी तरफ मुकेश कुमार ने काफी बॉलिंग प्रैक्टिस की. ऐसे में प्रसिद्ध की जगह उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.  

भारतीय टीम सिर्फ तीन दिनों में ही पहले टेस्ट मैच हार गई थी. सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में केएल राहुल और विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रदर्शन नहीं कर सका था. ऐसे में अब रोहित ब्रिगेड केपटाउन में हिसाब बराबर करना चाहेगी.

शनिवार को अभ्यास के दौरान बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर चोटिल हो गए थे. इसके बाद वह आइसपैक लगाते हुए दिखे. हालांकि, शार्दुल की चोट गंभीर नहीं है. ऐसे में दूसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहेंगे. 

दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह. 

यह भी पढ़ें-

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका से बदला लेने की तैयारी में रोहित शर्मा, ऑप्शनल प्रैक्टिस में 45 मिनट किया ये काम; इस खिलाड़ी पर दिया विशेष ध्यान

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कृष्ण भक्ति' में रंगे वॉर्नर, जन्माष्टमी पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पोस्ट वायरल
'कृष्ण भक्ति' में रंगे वॉर्नर, जन्माष्टमी पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पोस्ट वायरल
श्रीलंका सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम का एलान, सॉल्ट-बेथल बाहर 
श्रीलंका सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम का एलान, सॉल्ट-बेथल बाहर 
टी20 मैच में बने 445 रन, बन गया सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड
टी20 मैच में बने 445 रन, बन गया सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड
उम्र की धोखाधड़ी में 62 भारतीय खिलाड़ियों पर चला हंटर, मिली बड़ी सजा
उम्र की धोखाधड़ी में 62 भारतीय खिलाड़ियों पर चला हंटर, मिली बड़ी सजा

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget