एक्सप्लोरर

Ind vs SA 2nd Test: बल्ले से निकले रन तो बोले पुजारा- फॉर्म Temporary है, क्लास Permanent

Ind vs SA: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा जोहान्सबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में 53 रन बनाकर आउट हुए. पुजारा के ये रन ऐसे वक्त निकले हैं जब टीम में उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं.

Cheteswar Pujara: टीम इंडिया (Team India) के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteswar Pujara) जोहान्सबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में 53 रन बनाकर आउट हुए. पुजारा के ये रन ऐसे वक्त निकले हैं जब टीम में उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने अपनी इस पारी से केपटाउन में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में अपनी जगह कहीं न कहीं बचा ली है. 

अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद पुजारा ने कहा कि फॉर्म अस्थायी है लेकिन क्लास स्थायी है. यह पूछने पर कि क्या उन्हें और अजिंक्य रहाणे को दबाव महसूस हो रहा था क्योंकि महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा था कि दूसरी पारी उनके लिए अंतिम मौका हो सकती है. पुजारा ने इस पर दिन का खेल समाप्त होने पर सकारात्मक जवाब दिया, ‘हमें खुद पर पूरा भरोसा है और टीम प्रबंधन का भी हमें पूरा सहयोग है. हम हमेशा सन्नी भाई से सीखते रहते हैं और जब भी मैंने उनसे बात की है, वह हमेशा समर्थन करते रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हां, ऐसा भी समय होता है जब आप खराब फॉर्म से गुजर रहे होते हो, इसमें सवाल उठेंगे लेकिन हम आत्मविश्वास से भरे खिलाड़ी हैं. मैं और अजिंक्य, हम जानते हैं कि हम अपने खेल के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे हैं और एक कहावत है ‘फॉर्म अस्थायी है लेकिन ‘क्लास’ स्थायी है’ और यह यहां सटीक बैठती है. 

उल्लेखनीय है कि कप्तान डीन एल्गर ठोस नाबाद पारी और दो उपयोगी साझेदारियों से दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट के तीसरे दिन बुधवार को यहां अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 118 रन बनाकर 240 रन का लक्ष्य हासिल करने की उम्मीदें जीवंत रखी. एल्गर अभी 121 गेंदों पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- IND vs SA 2nd Test: मैच में पिछड़ती टीम इंडिया को राहत देगा एक फैक्ट, वांडरर्स में ये हैं टॉप-4 चेज

ICC Womens World Cup 2022: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ फेंकने वाली इस स्टार को नहीं मिली जगह

उन्होंने एडेन मार्कराम (31) के साथ पहले विकेट के लिए 47 और कीगन पीटरसन (28) के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारियां करके भारत को हावी होने से रोका। स्टंप उखड़ने के समय एल्गर के साथ रॉसी वान डर डुसेन 11 रन पर खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका अब लक्ष्य से 122 रन पीछे है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget