एक्सप्लोरर

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ मैच नहीं फैंस के लिए है इमोशन, 1952 से अब तक पढ़ें कैसे बदला क्रिकेट सुनने या देखने का अंदाज

World Cup 2023: भारत-पाक के बीच खेले जाने वाला मुकाबला फैंस के लिए सिर्फ मैच नहीं बल्कि इमोशन की तरह है. फैंस ने रेडियो पर कमेंट्री सुनने के दौर से निकलकर मोबाइल पर मैच देखने तक का सफर तय किया है.

Cricket World Cup 2023: क्रिकेट विश्व कप 2023 का रोमांच चरम पर पहुंचने वाला है. भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. भारत-पाक ने अपने-अपने शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी टीम जीत की हैट्रिक लगाती है. भारत-पाक के खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस भी मुकाबले को लेकर उत्साहित होंगे. फैंस के लिए यह सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं बल्कि इमोशन की तरह है. भारत-पाक के बीच पहला क्रिकेट मैच 1952 में खेला गया था, तब से अब तक क्रिकेट ने तकनीक के साथ खुद को अपडेट किया है.

रेडियो पर क्रिकेट कमेंट्री सुनने का क्रेज -

भारत-पाकिस्तान के बीच पहला क्रिकेट मैच 1952 में खेला गया था. यह ऐसा समय था जब क्रिकेट बहुत ही कम जगहों पर पहुंचा था. लेकिन दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में इसे पसंद करने वालों की तादाद काफी थी. इस समय तक रेडियो के साथ-साथ टीवी का भी आविष्कार हो गया था. लेकिन टीवी की पहुंच रेडियो के अपेक्षा बहुत ही कम था. लिहाजा लोग रेडियो पर ही क्रिकेट कमेंट्री सुना करते थे. ऑल इंडिया रेडियो ने 1940 के करीब कमेंट्री शुरू की थी. इससे पहले बीबीसी ने 1938 में क्रिकेट की कमेंट्री शुरू कर दी थी. भारत के क्रिकेट मैचों की जब से रेडियो पर कमेंट्री शुरू हुई, तब से इस खेल की लोकप्रियता धीरे-धीरे और ज्याद बढ़ने लगी. एक रेडियो के सहारे न जाने कितने लोग कमेंट्री सुना करते थे. 

जब रेडियो छोड़ टीवी की ओर बढ़ने लगे लोग -

भारत में रेडियो पर क्रिकेट कमेंट्री सुनने के चलन काफी लंबा रहा. गांव और दूर-दराज के क्षेत्रों के लोग 2010 और इसके बाद भी रेडियो पर कमेंट्री सुनते रहे. लेकिन टीवी ने इससे काफी वक्त पहले ही दस्तक दे दी थी. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक भारत में पहली बार टीवी 1959 में आया. इसके बाद टीवी पर लाइव मैच का चलन शुरू हो गया. शहरी क्षेत्र के लोग रेडियो छोड़ टीवी की ओर बढ़ गए थे. लेकिन गांव में इसकी पहुंच धीमी रही. भारत में क्रिकेट मैच के लिए दूरदर्शन काफी अहम साबित हुआ. लोग एंटीने के सहारे इसी चैनल के जरिए मैच देखा करते थे. 

इंटरनेट की वजह से आ गई क्रांति -

इंटरनेट की वजह से भारत में तकनीक की नई क्रांति आई. क्रिकेट रेडियो और टीवी के बाद अब इंटरनेट पर आ गया है. क्रिकेट देखने के लिए अब किसी फैन को टीवी के सामने नहीं बैठना पड़ता है. वह ट्रेन या बस में सफर करते हुए, ऑफिस में काम करते हुए, राह चलते हुए या कहीं भी क्रिकेट देख सकता है. इसके लिए इंटरनेट के साथ-साथ बस मोबाइल की जरूरत है. मोबाइल पर जियो सिनेमा और हॉटस्टार समेत कई ऐप्स लाइव क्रिकेट मैच दिखाते हैं. 

यह भी पढ़ें : IND vs PAK: शुभमन गिल ने अहमदाबाद में की प्रैक्टिस, पढ़ें भारत-पाक मैच को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget