एक्सप्लोरर

Exclusive: एबीपी न्यूज के शो में शाहिद अफरीदी ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, बोले- हमारे पास ऐसे ऑलराउंडर की कमी

Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास ऐसे खिलाड़ी की कमी है.

Shahid Afridi on Hardik Pandya: एशिया कप में रविवार 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमों का यह एक दूसरे के खिलाफ एशिया कप का दूसरा मुकाबला होगा. वहीं इस मुकाबले से पहले एबीपी न्यूज के खास शो सबसे बड़ा मुकाबला में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय आलराउडंर हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की है. उन्होंने हार्दिक की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है.

हार्दिक शानदार आलराउंडर
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए कहा कि हार्दिक के रूप में भारतीय टीम के पास एक शानदार आलराउंडर है. पाकिस्तान में वैसा रोल निभाने वाले की कमी है जैसा रोल हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए निभाते हैं.

वहीं शाहिद अफरीदी ने कहा कि मिडिल ऑर्डर में भारतीय टीम पाकिस्तान से ज्यादा मजबूत है. हमारे मिडिल ऑर्डर के खिलाड़ी अंदर-बाहर होते रहे हैं. जिस कारण हम संघर्ष कर रहे हैं. लेकिन हमारे मिडिल ऑर्डर के खिलाड़ी पॉजिटिव क्रिकेट खेलते हैं. मिडिल ऑर्डर में हमें कोई एक खिलाड़ी चाहिए जो अपनी इनिंग को बिल्ड करके गेम चेंज कर सके. वहीं शाहिद अफरीदी ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा प्रेशर से भरा मैच होता है ऐसे में जो भी खिलाड़ी अच्छा प्रेशर हैंडल करता है वह इस मैच में अच्छा परफॉर्म कर सकता है.

रोहित-पांड्या कर सकते हैं कमाल
शाहिद अफरीदी ने सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले दो खिलाड़ियों का भी चयन किया. इसमें शाहिद ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को चुना है. उन्होंने रोहित के ऊपर बात करते हुए कहा कि रोहित के ऊपर एक इनिंग बाकि है वह कप्तान भी हैं उनके लिए रन बनाना जरूरी भी है. वहीं दूसरा नाम उन्होंने हार्दिक पांड्या का लिया. आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने एशिया कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं उन्होंने बल्लेबाजी में 33 रन की विस्फोटक मैच जिताऊ पारी भी खेली थी.

यह भी पढ़ें:

Asia Cup Super 4: सुपर-4 में खेले जाएंगे कुल 6 मैच, जानिए कब कौन सी टीम होगी आमने-सामने

Asia Cup 2022: पूर्व दिग्गज ने भारत के टॉप-3 बल्लेबाजों पर उठाए सवाल, कहा- बहुत दिनों तक ऐसा नहीं चलने वाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget