एक्सप्लोरर

KL Rahul: केएल राहुल ने वापसी के साथ किया कारनामा, इस मामले में बने तीसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज

India vs Pakistan: भारतीय टीम में लंबे समय के बाद वापसी करने वाले केएल राहुल ने वनडे में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं. वह इस आंकड़े को पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी हैं.

KL Rahul Completed His 2,000 ODI Runs: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे समय के बाद वापसी करने साथ केएल राहुल ने एक बड़ा कारनामा अपने बल्ले से करने में कामयाब हुए हैं. राहुल को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में श्रेयस अय्यर की जगह पर शामिल किया गया. इस मैच से पहले राहुल ने वनडे में 1986 रन बनाए थे और उन्होंने 2000 रनों का आंकड़ा पूरा करने में अधिक देर नहीं लगाई. राहुल ने यह कारनामा 53 पारियों में पूरा किया.

केएल राहुल अब वनडे में भारत की तरफ से सबसे तेज 2000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर शिखर धवन हैं जिन्होंने 48 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था. वहीं दूसरे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू और सौरव गांगुली हैं जिन्होंने 52 पारियों में यह कारनामा किया था. इसके अलावा विराट कोहली ने भी वनडे में अपने 2000 रन 53 पारियों में पूरे किए थे.

राहुल ने अब तक 55 वनडे मैचों की 53 पारियों में 2003 रन 45.52 के औसत से बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतकीय और 13 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं. बतौर ओपनिंग बल्लेबाज वनडे में खेलने वाले राहुल इस समय टीम इंडिया के मध्यक्रम का अहम हिस्सा हैं और वह आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भी टीम में शामिल हैं.

बारिश की वजह से रुका भारत-पाकिस्तान मुकाबला

एशिया कप 2023 के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा मुकाबला बारिश की वजह से रुका हुआ है. इस मैच में भारतीय टीम ने खेल को रोके जाने के समय तक 24.1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना चुके थे. इस मैच में राहुल अभी 17 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें 2 चौके भी लगा चुके हैं.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में फखर जमान ने जीता फैंस का दिल, ग्राउंड स्टाफ की मदद के लिए किया ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- 'एक खराब मैच करियर तय नहीं करता'
दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- 'एक खराब मैच करियर तय नहीं करता'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान
0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget