एक्सप्लोरर

IND vs PAK: शाहीन के एशिया कप से बाहर होने पर ‘ससुर’ शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Shahid Afridi Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने शाहीन अफरीदी के एशिया कप से बाहर होने पर बड़ा बयान दिया है.

Shahid Afridi on Shaheen Injury: पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी घुटने में चोट की वजह से 2022 एशिया कप से बाहर हो गए हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेडिकल टीम ने उन्हें चार से छह हफ्ते आराम करने की सलाह दी है. वहीं उनके इंजरी को लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और शाहीन अफरीदी के ससुर शाहिद अफरीदी ने बड़ा बयान दिया है.

मैने उसे डाइव मारने से मना किया था
शाहीन के चोट के ऊपर बयान देते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा कि मैंने कहा था कि वो डाइव ना मारें. डाइव से वह इंजरी के शिकार हो सकते हैं पर वह नहीं माने. शाहिद ने ट्विटर पर लिखा कि मैंने उसको पहले ही मना किया था कि डाइव मत मारें, इंजरी हो सकती है क्योंकि आप फास्ट बॉलर हो. लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि वो भी अफरीदी ही हैं.

टीम के साथ एशिया कप में रहेंगे शाहीन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, घुटने की चोट के बेहतर इलाज के लिए शाहीन अफरीदी दुबई में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करेंगे. बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज पाकिस्तान की एशिया कप टीम में भी रहेगा. बोर्ड ने कहा है कि शाहीन टी20 एशिया कप और इंग्लैंड के खिलाफ सात मैचों की टी20 घरेलू सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह अक्टूबर तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे, जब न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय सीरीज होनी है. 

27 अगस्त से होगा एशिया कप का आगाज़
बता दें कि एशिया का सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट 27 अगस्त से शुरू होगा. इस टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. वहीं 28 अगस्त को टूर्नामेंट का महामुकाबला खेला जाएगा यानी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. हालांकि, अब इस मैच में शाहीन अफरीदी एक्शन में नहीं दिखेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी शाहीन अफरीदी के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है. 

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: 'बुमराह के बिना भारत की गेंदबाजी कमजोर लेकिन शाहीन के बिना पाकिस्तान...', पूर्व पाक क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

Asia Cup में जीत की उम्मीदों पर बांग्लादेश के कप्तान ने दिया हैरान करने वाला बयान, बोले- अभी तो कुछ नहीं हो सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान
6,6,6,6,6..., 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
6,6,6,6,6, 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget