एक्सप्लोरर

IND vs PAK: 'भारत का जो हाल आमिर और शाहीन ने किया था उसके बाद...', पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का हैरान करने वाला बयान

IND vs PAK Asia Cup 2022: आकिब जावेद ने कहा है कि शाहीन अफरीदी की गैरमौजूदगी से टीम इंडिया को बड़ी राहत मिलेगी.

Aaqib Javed on IND vs PAK: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद (Aaqib Javed) ने एक बार फिर कहा है कि शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की गैरमौजूदगी से टीम इंडिया को राहत मिलेगी. अपनी इस बात को साबित करने के लिए उन्होंने पिछले मुकाबलों का उदाहरण भी दिया है. उन्होंने कहा है कि भारत (Team India) का जो हाल मोहम्मद आमिर ने किया था और जिस तरह से शाहीन अफरीदी ने भारत के खिलाफ गेंदबाजी की थी, उसे देखते हुए इतना साफ है कि इस बार शाहीन की गैरमौजूदगी से टीम इंडिया को पक्का राहत मिलेगी.

गौरतलब है कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में शाहीन अफरीदी ने दमदार गेंदबाजी कर भारत के शुरुआती विकेट झटक लिए थे. उस मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार झेलना पड़ी थी. ठीक ऐसा ही चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मैच में भी हुआ था, जब मोहम्मद आमिर ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया था. ये दोनों ही गेंदबाज बाएं हाथ के रहे हैं और इन दोनों ने अलग-अलग मैचों में भारत के टॉप ऑर्डर को जल्दी पवेलियन भेज पाकिस्तान को जीत दिलाई थी. इसी उदाहरण के साथ आकिब जावेद ने अपनी बात रखी है. 

'भारत को मिली बड़ी राहत'
आकिब ने कहा है, 'भारत को बहुत राहत मिल रही होगी. आमिर ने उनका जो हाल किया, शाहीन ने उनका जो हश्र किया...यही उनका एकमात्र डर था. वह सिर्फ तभी हारेंगे जब उनका टॉप ऑर्डर जल्दी पवेलियन चला जाए. भारत की सलामी जोड़ी अगर जल्द ही आउट हो जाए तो फिर आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विराट पर दबाव बढ़ जाएगा और उनके लिए भी क्रीज पर खड़ा रहना मुश्किल हो जाएगा.'

'नई गेंद के साथ शाहीन का सामना करने से डरते हैं बल्लेबाज'
आकिब ने इससे पहले भी कहा था कि पिछली दो बार पाकिस्तान ने भारत पर जो जीत दर्ज की है वह अपने बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के दम पर ही की है. तो निश्चित तौर पर भारत को शाहीन के न होने से राहत तो होगी ही. कोई भी नई गेंद के साथ शाहीन का सामना करना नहीं चाहेगा.

यह भी पढ़ें.. 

Watch: रियल मैड्रिड को अलविदा कहते वक्त रो पड़े कासेमीरो, 550 करोड़ में हुआ है इस दिग्गज का ट्रांसफर 

World Cup 2023: शिखर धवन और विराट कोहली के लिए खतरे की घंटी है शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़े दे रहे गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
'सॉरी एश भाई...' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
'सॉरी एश भाई' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget