एक्सप्लोरर

IND Vs NZ WTC Final: आज समय से शुरू होगा मैच, पूरा दिन मौसम साफ रहने की संभावना

IND Vs NZ WTC Final: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे डब्लूटीसी फाइनल में दूसरे दिन खेल समय पर शुरू होने की पूरी संभावना है. डब्लूटीसी फाइनल के पहले दिन का खेल बारिश की वजह से बर्बाद हो गया था.

IND Vs NZ WTC 2021 Final: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. साउथैंप्टन में खेले जा रहे इस मुकाबले में हालांकि बारिश की वजह से पहले दिन टॉस भी नहीं हो पाया. लेकिन दूसरे दिन फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे दिन साउथैंप्टन का मौसम सामान्य रह सकता है. इसके साथ ही मैच के नाम सिर्फ समय पर शुरू होने की पूरी संभावना है बल्कि आज 85 से 90 ओवर का खेल हो सकता है.

शुक्रवार को साउथैंप्टन में पूरा दिन ही बारिश होती रही. दूसरे सेशन के बाद कुछ वक्त ऐसा था जब बारिश रूक गई थी और मैच के शुरू होने की संभावना बनी थी. लेकिन मैदान ज्यादा गीला होने की वजह से पहले खेल को बिना गेंद फेंके ही रद्द करने का फैसला किया गया. दूसरे दिन हालांकि दोपहर 2.30 बजे टॉस होगा, जबकि मैच तीन बजे शुरू होगा.

रिजर्व डे में जाएगा मैच

आईसीसी ने हालांकि साउथैंप्टन के मौसम को देखते हुए पहले ही रिजर्व डे रखने का फैसला किया था. पहले दिन जो खेल बर्बाद हुआ है उसकी भरपाई अगले चार दिन में करने की कोशिश की जाएगी. जो हिस्सा चार दिन में भी कवर नहीं हो पाएगा उसको रिजर्व डे के दौरान खेला जाएगा.

आईसीसी ने जानकारी दी है कि अगले चार दिन में प्रतिदिन 90 की बजाए 98 ओवर का खेल करवाने की कोशिश की जाएगी. फिर जो ओवर बच जाएंगे उनके लिए रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा. रिजर्व डे पर भी नतीजा नहीं निकलने की स्थिति में मैच को ड्रॉ हो जाएगा. ड्रॉ की स्थिति में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की संयुक्त विजेता बन जाएगी.

बता दें कि इंडिया ने पहले ही फाइनल के लिए अपनी प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि भारत हालात बदलने की वजह से अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकता है. लेकिन फील्डिंग कोच ने साफ किया कि जो खिलाड़ी घोषित किए गए है वही फाइनल में मैदान पर उतरेंगे.

IND Vs NZ: न्यूजीलैंड की चुनौती से निपटने को तैयार हैं रोहित शर्मा, बनाया है बेहद ही खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ellyse Perry ने रचा इतिहास, बनी दुनिया में सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाली खिलाड़ी
Ellyse Perry ने रचा इतिहास, बनी दुनिया में सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाली खिलाड़ी
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget