एक्सप्लोरर

IND Vs NZ: न्यूजीलैंड की चुनौती से निपटने को तैयार हैं रोहित शर्मा, बनाया है बेहद ही खास प्लान

IND Vs NZ WTC 2021 Final: रोहित शर्मा ने डब्लूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड की चुनौती से निपटने के लिए बेहद ही खास प्लान बनाया है. रोहित शर्मा ने बताया कि मुश्किल हालात के बावजूद कैसे चीजें आसान रखकर बल्लेबाजी की जा सकती है.

IND Vs NZ WTC Final 2021: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथैंप्टन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है. मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया. बारिश की वजह से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को पिच से ज्यादा फायदा मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हालांकि न्यूजीलैंड की चुनौती से निपटने के लिए बेहद ही खास प्लान बनाया है.

रोहित शर्मा मानना है कि न्यूजीलैंड जैसी दमदार टीम के खिलाफ चीजों को आसान बनाए रखने की जरूरत है. इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में पहली बार सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे रोहित को न्यूजीलैंड के आक्रमण का अच्छी तरह से सामना करने का पूरा विश्वास है. रोहित का कहना है कि वह लिमिटिड ओवर्स में इस तरह से हालात का सामना कर चुके हैं इसलिए परेशानी की कोई बात नहीं है.

रोहित शर्मा ने कहा, ''मैं उन गेंदबाजों का पहले सामना कर चुका हूं तथा उनके मजबूत और कमजोर पक्षों को जानता हूं. यह सब परिस्थितियों, टीम की स्थिति और हम पहले खेल रहे हैं या बाद में, इस पर निर्भर करेगा.''

शानदार फॉर्म में हैं रोहित शर्मा

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान ही रोहित शर्मा को टेस्ट में बतौर ओपनर की भूमिका मिली है. रोहित शर्मा टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरा उतरते हुए टेस्ट चैंपियनशिप में 11 मैचों में 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. रोहित शर्मा ने कहा, ''आपको पांच दिन तक चुनौती का सामना करना होता है और मुझे लगता है कि ऐसा किसी अन्य खेल में नहीं होता है. यहां हर दिन अलग तरह की चुनौती होती है. लंबी अवधि के खेल में आपको धैर्य बनाये रखना होता है. आप भिन्न परिस्थितियों में खेलते हो और यह आसान नहीं है.''

टीम इंडिया हालांकि फाइनल से पहले काफी आत्मविश्वास से भरी हुई नज़र आ रही है. इंडिया ने ना सिर्फ प्लेइंग 11 का एलान गुरुवार को कर दिया था बल्कि बारिश के बाद बदले हालात के बावजूद टीम में कोई बदलाव नहीं करने के संकेत भी दिए हैं.

WTC Final: साउथैंप्टन की बारिश के बीच खिलाड़ियों ने की जमकर मस्ती, इस खेल का आनंद उठाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget