एक्सप्लोरर

IND Vs NZ WTC 2021 Final: गेम चेंजर साबित हो सकते हैं अश्विन-जडेजा, दिग्गज स्पिनर ने किया दावा

IND Vs NZ WTC 2021 Final: भारत के दो स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरने के फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं. लेकिन पूर्व दिग्गज स्पिनर ने दावा किया है कि इंडिया का यह दांव मैच में निर्णायक साबित हो सकता है.

IND Vs NZ WTC 2021 Final: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथैंप्टन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंडिया ने प्लेइंग 11 में दो स्पिनर्स को जगह दी है. तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हालात में इंडिया के दो स्पिनर्स के साथ खेलने के फैसले पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं. भारत के पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर दिलीप दोशी ने हालांकि दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरने को अच्छा दांव बताया है. 

दिलीप दोशी का मानना है कि फाइनल मुकाबले में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की भूमिका बड़ी होगी. दोशी भारत के ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अन्य भारतीयों की तुलना में इंग्लैंड में ज्यादा क्रिकेट खेला है. दोशी ने कहा, "भारत को हर एक रन के लिए लड़ना होगा. मुझे लगता है कि जडेजा और अश्विन की भूमिका इस मैच में बड़ी होगी."

टीम इंडिया पहली पारी में 217 रन पर ही ऑलआउट हो गई है. दोशी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है. दोशी ने कहा, "न्यूजीलैंड के लिए यहां घर जैसा वातावरण है. कीवी गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव डाला."

इंडिया ने 71 रन के अंदर गंवाए 7 विकेट

दोशी ने हालांकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रहाणे की बल्लेबाजी को भी सराहा. उन्होंने कहा, "इस कठिन वातावरण में भी रोहित शर्मा, कोहली और रहाणे ने बेहतर किया जबकि शुभमन गिल ने भी छाप छोड़ी."

बता दें कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर जब टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे तो ऐसा लग रहा था कि भारत न्यूजीलैंड के सामने बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता है. लेकिन तीसरे दिन इंडिया की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई और उसने अपने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 71 रन के अंदर गंवा दिए. 

भारतीय गेंदबाजों को काइल जेमीसन के सामने सबसे ज्यादा परेशानी देखने को मिली. काइल जेमीसन ने 22 ओवर में 12 मेडन फेंके और 31 रन देकर पांच विकेट लिए.

IND Vs NZ WTC Final: तीसरे दिन भारतीय पारी बुरी तरह से लड़खड़ाई, मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget