एक्सप्लोरर

IND Vs NZ WTC Final: तीसरे दिन भारतीय पारी बुरी तरह से लड़खड़ाई, मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड

IND Vs NZ WTC 2021 Final: न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली. न्यूजीलैंड ना सिर्फ टीम इंडिया को 216 रन के स्कोर पर समेटने में कामयाब रहा बल्कि उसके ओपनर्स ने टीम को बेहद अच्छी शुरुआत भी दिलाई.

IND Vs NZ WTC 2021 Final: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच साउथैंप्टन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल होने तक न्यूजीलैंड ने मैच पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है. न्यूजीलैंड पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बना चुका है. न्यूजीलैंड भारत से अभी 116 रन पीछे है. तीसरे दिन दूसरे सेशन में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय पारी को 217 रन पर समेट दिया था. 

न्यूजीलैंड की ओर से स्टंप्स तक कप्तान केन विलियम्सन 37 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन और रॉस टेलर दो गेंदों पर खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की ओर से इशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन को अबतक एक-एक विकेट मिला है.

न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही अच्छी रही. कॉनवे औ टॉम लाथम ने बेहद संभलकर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े. अश्विन ने लाथम को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई जिन्होंने 104 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 30 रन बनाए.

इसके बाद इशांत ने कॉनवे को आउट किया. कॉनवे ने 153 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 54 रन बनाए. कॉनवे का विकेट लेने के साथ ही इशांत ने विदेशी जमीन पर अपना 200वां विकेट लिया.

तीसरे दिन लड़खड़ाई भारतीय पारी

इससे पहले तीसरे दिन की शुरुआत में ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. विराट कोहली अपने दूसरे दिन के स्कोर में एक रन भी नहीं जोड़ पाए और वह जेमीसन का शिकार बन गए. कोहली ने 44 रन की पारी खेली. नए बल्लेबाज के रूप में उतरे ऋषभ पंत को भी जेमीसन ने अपना शिकार बनाया. पंत ने 22 गेंदों पर एक चौके की मदद से चार रन बनाए. 

रहाणे ने इसके बाद जिम्मेदारी संभाली और अर्धशतक की ओर बढ़ने लगे, लेकिन नील वेगनर ने पचासा जड़ने से पहले ही रहाणे को आउट कर भारतीय पारी लड़खड़ा दी. रहाणे ने 117 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 49 रन बनाए.

इसके बाद टिम साउदी ने अश्विन को आउट किया जिन्होंने 27 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाए. भारत ने लंच तक सात विकेट पर 211 रन बनाए थे और लंच के बाद भारत ने मात्र छह रन के अंतराल पर इशांत (4), जसप्रीत बुमराह (0) और रवींद्र जडेजा (53 गेंदों पर दो चौके की मदद से 15 रन) के विकेट गंवाए.

न्यूजीलैंड की ओर से जेमीसन ने पांच विकेट लिए तथा वेगनर और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट लिए, जबकि साउदी को एक विकेट मिला.

WTC Final Day 3 Stumps: न्यूजीलैंड के नाम रहा आज का दिन, क्या कमबैक कर पाएगी टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget