एक्सप्लोरर

IND Vs NZ Semi-Final: भारत के 5 लाल, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का करेंगे बुरा हाल

IND vs NZ World Cup Semi-Final: भारत अकेली ऐसी टीम रही जिसको लीग स्टेज में हार नहीं मिली. इसका श्रेय सबसे ज्यादा रोहित शर्मा और विराट कोहली को जाता है.

World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्डकप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. भारत ने लीग स्टेज में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन के दम पर नंबर वन की पोजिशन हासिल की. इतना ही नहीं इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन का ही कमाल था कि लीग स्टेज में भारत अकेली ऐसी टीम रही जिसने एक भी मैच नहीं गंवाया. अब ये पांचों खिलाड़ी एक और शानदार परफॉर्मेंस देकर ना सिर्फ कीवी खिलाड़ियों का हाल बेहाल करना चाहेंगे बल्कि खिताब के एक कदम और पास भी पहुंचना चाहेंगे.

रोहित शर्मा: इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने दिखाया है कि कैसे कप्तान को फ्रंट पर रहकर लड़ना चाहिए. रोहित शर्मा की दिलाई हुई बेहतरीन शुरुआत का ही नतीजा रहा कि भारत ने बड़ी बड़ी टीमों के खिलाफ लीग स्टेज में आसानी से जीत हासिल कर ली. रोहित शर्मा ने अब तक वर्ल्ड कप 55.85 के औसत और 121.50 के स्ट्राइक रेट से 503 रन बनाए. रोहित शर्मा ने वर्ल्ड शर्मा ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 24 छक्के भी जड़े हैं.

विराट कोहली: सिर्फ भारत के नहीं बल्कि विराट कोहली ने तो दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों का दिल इस वर्ल्ड कप में जीत लिया है. विराट कोहली ने वर्ल्ड कप के दौरान ही 49वां शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी की है. विराट कोहली ने 9 मैचों की 7 पारियों में 50 से ज्यादा रन स्कोर किए हैं. विराट कोहली 99.00 के औसत के साथ वर्ल्ड कप में 594 रन बनाने में कामयाब रहे हैं.

श्रेयस अय्यर: अय्यर ने टूर्नामेंट की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं की. लेकिन अब अय्यर रंग में आ चुके हैं और भारत के लिए नंबर चार की समस्या का समाधान कर दिया है. पिछली तीन पारियों में हर बार अय्यर ने 70 से ज्यादा रन स्कोर किए हैं. अय्यर वर्ल्ड कप में 70 के औसत से 421 रन बना चुके हैं.

जसप्रीत बुमराह: टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप में कोई सबसे बड़ा खिलाड़ी साबित हो रहा है तो वो हैं जसप्रीत बुमराह. एक साल तक इंजरी की वजह से टीम से बाहर रहने के बाद भी बुमराह ने वर्ल्ड कप जैसे स्टेज पर साबित कर दिया है कि क्यों इस समय उनका कोई मुकाबला नहीं है. वर्ल्ड कप में बुमराह ने ना सिर्फ सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकी हैं बल्कि 17 विकेट भी हासिल किए हैं.

मोहम्मद शमी: टीम इंडिया ने शमी को लीग स्टेज के पहले 4 मैच में खेलने का मौका नहीं दिया. लेकिन जब शमी को मौका मिला तो उन्होंने साबित कर दिया कि क्यों उनको बाहर रखने का फैसला गलत था. पहले मैच में ही शमी 5 विकेट लेने में कामयाब रहे. अगले मैच में शमी ने 4 विकेट लिए और फिर उससे अगले मैच में शमी ने फिर से 5 विकेट लिए. शमी 5 मैच में 16 विकेट ले चुके हैं और उनके सामने विरोधी टीम के बल्लेबाज टिक ही नहीं पा रहे हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
WCL: 'भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें...', पाकिस्तान को बेतुकी मांग पड़ी भारी
'भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें', पाकिस्तान को बेतुकी मांग पड़ी भारी
क्रिकेट में बड़ी अनहोनी, डायरेक्ट छक्के के लिए गई वाइड गेंद; सिर चकरा देगा वीडियो
क्रिकेट में बड़ी अनहोनी, डायरेक्ट छक्के के लिए गई वाइड गेंद; सिर चकरा देगा वीडियो
सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका, टीम इंडिया के बाद मुंबई की रणजी टीम से भी छुट्टी!
सूर्या को बड़ा झटका, टीम इंडिया के बाद मुंबई की रणजी टीम से भी हुई छुट्टी!

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
Embed widget