एक्सप्लोरर

IND vs NZ: शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रच सकते हैं इतिहास, निशाने पर होगा विराट-शिखर का रिकॉर्ड

Shubman Gill: शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट और शिखर का खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. मौजूदा समय में वह शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने तीसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगया था.

Shubman Gill Eyes On Virat Kohli-Shikhar Dhawan Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. कीवी टीम के विरुद्ध वनडे सीरीज टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए खास है. वह इस सीरीज में भारत की तरफ से वनडे में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं. भारत के लिए वनडे में नया रिकॉर्ड कायम करने के लिए उन्हें सिर्फ 106 रन की दरकार है. अगर शुभमन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 106 रन बना लेते हैं तो वह विराट कोहली और शिखर धवन का खास रिकॉर्ड तोड़ देंगे. 

क्या है विराट-शिखर का रिकॉर्ड?

विराट कोहली और शिखर धवन के नाम भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज 1000 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. इन दोनों क्रिकेटरों ने संयुक्त रूप से वनडे की 24-24 पारियों में भारत के लिए सबसे तेज एक हजार रन बनाए हैं. वहीं शुभमन गिल वनडे की 18 पारियों में अब तक 894 रन बना चुके हैं. अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल 106 रन बनाते हैं तो शुभमन भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस मामले में वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे. 

शानदार फॉर्म में हैं शुभमन

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाजा मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे वनडे में उन्होंने 116 रन की शतकीय पारी खेली थी. बीते कुछ समय से वह एकदिवसीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले पांच मैचों में उनके प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो शुभमन ने 45 (नाबाद), 13, 70, 21, और 116 रन बनाए हैं. इस तरह पिछले 5 वनडे में उनके बल्ले से कुल 265 रन निकले हैं. अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका बल्ला चला तो वह बड़े आराम से विराट कोहली और शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान रच सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: हैदराबाद में भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच आज, जानें- कैसे ले सकते हैं टिकट?

IND vs NZ: पहले वनडे में आसान नहीं होगी न्यूजीलैंड की राह, हैदराबाद में 12 साल पुराना रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget