एक्सप्लोरर

IND vs NZ T20 Score Live: डकवर्थ लुईस के चलते टाई हुआ मुकाबला, भारत ने 1-0 से नाम की सीरीज

IND vs NZ T20 Cricket Score Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले के अपडेट्स एबीपी न्यूज पर हासिल करें.

Key Events
IND vs NZ Score Live Updates India vs New Zealand 3rd T20 Cricket Match Live Telecast Ball By Ball Commentary Online IND vs NZ T20 Score Live: डकवर्थ लुईस के चलते टाई हुआ मुकाबला, भारत ने 1-0 से नाम की सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जा रहा है

Background

IND vs NZ T20 Score Live: नेपियर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है. यह सीरीज बारिश से प्रभावित रही है और इसी के चलते पहला मैच बिना टॉस हुए ही रद्द हो गया था. हालांकि दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को जीत मिली और वह सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने में कामयाब हो गई. हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम इंडिया के पास तीसरा टी20 मैच जीतकर ना सिर्फ सीरीज जीतने का बल्कि इतिहास रचने का मौका है. 

दूसरे मैच में मिली कामयाबी के बाद टीम इंडिया में बदलाव की संभावना नज़र नहीं आती है. टीम इंडिया ऋषभ पंत को ओपनिंग में खुद को साबित करने का एक मौका और दे सकती है. चूंकि ईशान किशन पिछले मैच में शानदार पारी खेलने में कामयाब रहे इसलिए उनकी जगह को कोई खतरा नहीं है. इन दोनों के खेलने का मतलब यह है कि संजू सैमसन को एक बार फिर से प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है.

तीसरे और आखिरी मुकाबले में भी सबकी नज़र सूर्यकुमार यादव पर होंगी. सूर्यकुमार यादव कमाल के फॉर्म में हैं और पिछले मैच में शतक लगाकर उन्होंने साबित कर दिया है कि उनके बल्ले को फिलहाल कोई नहीं रोक सकता है. न्यूजीलैंड जैसी मुश्किल परिस्थितियों में टी20 फॉर्मेट में शतक जड़ना अपने आप में बड़ी बात है. सूर्यकुमार की नज़र आखिरी मैच में भी शानदार प्रदर्शन कर टेस्ट टीम के लिए भी अपना दावा पेश करने पर होगी.

वहीं बात मेजबान न्यूजीलैंड की करें तो वो संघर्ष करती हुई नज़र आ रही है. तीसरे और आखिरी मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम को तगड़ा झटका भी लगा है. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन तीसरे टी20 मैच का हिस्सा नहीं है. उनके स्थान पर टिम साउदी टीम की कमान संभालते हुए नज़र आएंगे. हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब केन विलिसमसन के स्थान पर टिम साउदी को कमान मिली है.

नेपियर में लगातार हो रही बारिश भी मैच का मजा किरकिरा कर सकती है. पहले संभावना जताई जा रही थी कि बारिश के चलते मैच प्रभावित नहीं होगा. लेकिन मंगलवार को सुबह से ही नेपियर में बारिश हो रही है.

 

16:00 PM (IST)  •  22 Nov 2022

टाई हुआ मुकाबला

बारिश की वजह से मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया. डकवर्थ लुईस नियम के तहत यह मैच टाई हो गया है. चूंकि पहला मैच बारिश की वजह से धूल गया था इसलिए भारत ने 1-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. हार्दिक पांड्या की अगुवाई में वर्ल्ड कप की हार के बाद शानदार आगाज किया है. 

15:25 PM (IST)  •  22 Nov 2022

टाई हो सकता है मैच

बारिश की वजह से मैच थम गया है. बारिश काफी तेज है और अब मैच दोबारा शुरू होने की संभावना बेहद कम है. डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब के टीम इंडिया का स्कोर न्यूजीलैंड के बराबर ही है. अगर मैच दोबारा शुरू नहीं होता है तो इसे टाई करार दिया जाएगा.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
दिल्ली: 'लखपति बिटिया' योजना की शुरुआत, मिलेंगे 56 हजार रुपये, ग्रेजुएशन के बाद बड़ा तोहफा देगी सरकार
दिल्ली: 'लखपति बिटिया' योजना की शुरुआत, मिलेंगे 56 हजार रुपये, ग्रेजुएशन के बाद बड़ा तोहफा देगी सरकार
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
दिल्ली: 'लखपति बिटिया' योजना की शुरुआत, मिलेंगे 56 हजार रुपये, ग्रेजुएशन के बाद बड़ा तोहफा देगी सरकार
दिल्ली: 'लखपति बिटिया' योजना की शुरुआत, मिलेंगे 56 हजार रुपये, ग्रेजुएशन के बाद बड़ा तोहफा देगी सरकार
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget