एक्सप्लोरर

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में प्लेइंग इलेवन के चयन को लेकर विराट कोहली बोले- फैसले लेना मुश्किल नहीं

India vs New Zealand 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा.

India vs New Zealand Mumbai Test: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव के बारे में कड़ा फैसला लेना बहुत मुश्किल नहीं होगा. वह खिलाड़ी और टीम की आवश्यकताओं के बारे में अच्छे से जानते हैं, जो मैच में फैसले लेने में एक बड़ी भूमिका निभाएंगे.

बता दें कि कोहली के एक छोटे ब्रेक के बाद टीम में वापसी के साथ टीम इंडिया को अपने बल्लेबाजी क्रम को फिर से मजबूत करना होगा. कोहली और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को यह तय करना होगा कि कानपुर टेस्ट खेलने वाली प्लेइंग इलेवन टीम में किसे बाहर किया जाए.

कोहली ने गुरुवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "आपको स्पष्ट रूप से उस स्थिति को समझना होगा जहां टीम को रखा गया है. आपको यह समझना होगा कि खिलाड़ी कहां खड़ा है, आपको परिस्थितियों को समझना होगा और आपको अच्छी तरह से संवाद करना होगा. टीम में विश्वास करना मुश्किल नहीं है." उन्होंने आगे कहा, "टीम के खिलाड़ियों को एक-दूसरे पर भरोसा है और वे समझते हैं कि टीम की स्थिति और जरूरत के हिसाब से फैसला लिया जाएगा."

कोहली की जगह प्लेइंग इलेवन में आए मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने डेब्यू पर शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक बनाकर टीम में शानदार प्रदर्शन किया. वहीं चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने उतने रन नहीं बनाए, जितना उनसे उम्मीद की गई थी.

कोहली ने कहा कि टीम प्रबंधन वानखेड़े टेस्ट के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर अंतिम फैसला करने से पहले सभी विकल्पों पर चर्चा करेगा और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बदलाव पर काम करेगा.

भारतीय कप्तान कोहली ने कहा कि वह वानखेड़े स्टेडियम में बल्लेबाजी करने के लिए उत्सुक थे, जहां उन्होंने एक बड़ा दोहरा शतक बनाया था जब भारत ने आखिरी बार मुंबई में एक टेस्ट खेला था. 

कोहली ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी पारियों और उनके प्रभाव से आत्मविश्वास हासिल करने में विश्वास किया है. कोहली ने कहा कि कड़ी मेहनत और ²ढ़ता से खिलाड़ियों को फॉर्म में वापस आने में मदद मिलती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget