एक्सप्लोरर

IND vs NZ: तीसरे टी20 मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कप्तान केन विलियमसन हुए बाहर

Kane Williamson: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले के पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, टीम के कप्तान केन विलियमसन इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं.

Kane Williamson Out from 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 नवंबर को नेपियर में खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन इस मैच से बाहर हो गए हैं. ऐसे में इस मैच में न्यूजीलैंड टीम की कमान टिम साउथी संभालते हुए नजर आएंगे.

केन विलियमसन तीसरे टी20 से हुए बाहर
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन तीसरे टी20 में उपलब्ध नहीं होंगे. इसकी जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा दी गई है. न्यूजीलैंड क्रिकेट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि ‘केन विलियमसन टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला नहीं खेलेंगे. उन्हें पहले से तय मेडिकल अपॉइंटमेंट के लिए जाना हैं. ऐसे में टीम में उनके जगह मार्क चैपमैन को जगह दी जा रही है. वह सोमवार को टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में जुड़ेंगे. केन विलियमसन के इस मुकाबले से बाहर होने के बाद कीवी तेज गेंदबाज टिम साउथी न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.   

दूसरे टी20 मैच में केन ने खेली थी अर्धशतकीय पारी
भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 65 रनों से हरा दिया था. हालांकि इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी इस इनिंग में 4 चौके और 2 छक्के लगाए. हालांकि केन कीवी टीम को इस मुकाबले में जीत नहीं दिला पाएं पर उन्होंने पूरे मैच में शानदार संघर्ष किया.  

साउथी ने ली थी दूसरे टी20 मैच में हैट्रिक
न्यूजीलैंड टीम के स्टार गेंदबाज और टिम साउथी ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या, दीपक हुडा और वॉशिंगटन सुंदर को आउट करके अपनी हैट्रिक पूरी की थी. यह साउथी के टी20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी हैट्रिक थी. हालांकि साउथी की हैट्रिक भी कीवी टीम को हार से नहीं बचा पाई और टीम यह मुकाबला 65 रनों से हार गई. आपको बता दें कि तीन मैचों की टी20 सीरीज में पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने और दूसरे मुकाबले में जीत के बाद भारत फिलहाल 1-0 से आगे है.   

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: आईपीएल में खेलते नजर आएंगे जो रूट, ऑक्शन में दे सकते हैं अपना नाम

IND vs NZ: शतकीय पारी के बाद सूर्यकुमार यादव ने फैंस को किया खुश, दर्शकों के साथ खिंचवाई सेल्फी, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget