एक्सप्लोरर

IND vs NZ 3rd Test: हार के बाद एक्शन में BCCI! दिवाली के दिन भी ट्रेनिंग करेंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी

India vs New Zealand 3rd Test: टीम इंडिया की लगातार दो हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर स्ट्रिक्ट हो गए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक अब टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग में हिस्सा लेना होगा.

India vs New Zealand 3rd Test: न्यूजीलैंड ने भारत को टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में हरा दिया. उसने इस जीत के साथ सीरीज में 0-2 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. टीम इंडिया की हार के बाद काफी किरकिरी हुई है. कप्तान रोहित शर्मा भी सवाल उठे. टीम की हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक्शन में आ गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट ने सभी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेने के लिए कहा है. अब खिलाड़ियों को दिवाली के दिन भी ट्रेनिंग करनी होगी.

भारत को न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में 8 विकेट से हरा दिया था. वहीं दूसरे टेस्ट में 113 रनों से हराया था. टीम इंडिया के अधिकतकर खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सके. रोहित शर्मा और विराट कोहली भी दोनों टेस्ट मैचों में फ्लॉप साबित हुए. अब इसको लेकर बीसीसीआई एक्शन में है.

दिवाली पर भी ट्रेनिंग लेंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी -

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक टीम मैनेजमेंट ने सभी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेने के लिए कहा है. ट्रेनिंग सेशन 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित होगा और यह सभी खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य होगा. विराट, रोहित और जसप्रीत बुमराह को भी हिस्सा लेना होगा. उनको किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी. इससे पहले कई प्लेयर्स के लिए ट्रेनिंग सेशन में छूट रहती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. लिहाजा सभी खिलाड़ी दिवाली पर भी ट्रेनिंग करेंगे.

पुणे टेस्ट में हार के बाद खिलाड़ियों को दिया गया ब्रेक -

रिपोर्ट के मुताबिक पुणे टेस्ट में हार के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को दो दिन का ब्रेक दिया है. टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 1 नवंबर से मुंबई में खेला जाएगा. लिहाजा अधिकतर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ रविवार को ही मुंबई पहुंच गए. विराट और रोहित फिलहाल परिवार के साथ हैं. लेकिन वे भी जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे.

मुंबई में खेला जाएगा तीसरा टेस्ट -

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच मुंबई में खेला जाएगा. यहां टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा रहा है. भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में अभी तक 26 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान 12 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि 7 मैचों में हार का सामना किया है.

यह भी पढ़ें : Mohammad Rizwan Captain: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने लिया बड़ा फैसला, रिजवान को बनाया व्हाइट बॉल कैप्टन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget