एक्सप्लोरर

IND vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड ने दिया भारत को 161 रनों का लक्ष्य, सिराज-अर्शदीप ने किया कमाल

IND vs NZ 3rd T20: भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की और चार ओवर में केवल 17 रन खर्च करते हुए सबसे अधिक चार विकेट अपने नाम किए.

IND vs NZ 3rd T20: नेपिएर में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रनों का स्कोर खड़ा किया है. न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स और डेवोन कोन्वे ने शानदार अर्धशतक लगाए. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की और चार ओवर में केवल 17 रन खर्च करते हुए चार विकेट अपने नाम किए. सिराज के टी20 इंटरनेशनल करियर का यह बेस्ट प्रदर्शन हो गया है. अर्शदीप सिंह ने भी चार विकेट अपने नाम किए. 

खराब रही थी न्यूजीलैंड की शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्होंने केवल नौ रनों पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया था. इसके बाद मार्क चैपमैन और डेवोन कोन्वे ने दूसरे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को संभालने की कोशिश की. पावरप्ले के आखिरी ओवर में चैपमैन भी आउट हुए और कीवी टीम ने 44 रनों पर दूसरा विकेट गंवा दिया था. कोन्वे और ग्लेन फिलिप्स ने इसके बाद भारतीय गेंदबाजों को जमकर परेशान किया.

फिलिप्स और कोन्वे ने लगाए शानदार अर्धशतक

फिलिप्स ने धीमी शुरुआत की थी, लेकिन फिर आक्रमण करना शुरू किया और केवल 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. कोन्वे ने एक छोर संभालकर खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और फिलिप्स का अच्छा साथ निभाया. दोनों के बीच 63 गेंदों में 86 रनों की शानदार साझेदारी हुई. 33 गेंदों में 54 रनों की पारी खेलने के बाग फिलिप्स आउट हुए. फिलिप्स ने पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए एक बेहतरीन पारी खेली. थोड़ी देर बार ही 49 गेंदों में 59 रन बनाने के बाद कोन्वे भी आउट हो गए. कोन्वे की पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे. 

कीवी टीम ने आखिरी ओवरों में लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. एक समय तीन विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाने वाली कीवी टीम का स्कोर 149 रनों पर नौ विकेट हो गया था. अर्शदीप और सिराज ने अंतिम ओवरों में कीवी टीम को खूब परेशान किया और दोनों छोर से विकेट चटकाए. 

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ 3rd T20I: एक बार फिर फूटा फैंस का गुस्सा, संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में न देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी; अनकैप्ड खिलाड़ियों भी मौका
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, जानें कौन हुआ बाहर
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, जानें कौन हुआ बाहर
IPL जैसी लीग लॉन्च करेगा ICC! जय शाह ने बनाया मास्टरप्लान; जानें A टू Z डिटेल  
IPL जैसी लीग लॉन्च करेगा ICC! जय शाह ने बनाया मास्टरप्लान; जानें A टू Z डिटेल  
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज, चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर; देखें लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज, चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget