एक्सप्लोरर

IND vs NZ: रवि शास्त्री ने शिखर धवन की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- 'उन्हें वो सम्मान नहीं मिलता जिसके हकदार हैं'

India vs New Zealand 1st ODI: टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने शिखर धवन की जमकर तारीफ की है. उनका कहना है कि धवन काफी अनुभवी हैं. उनके पास हर तरह के शॉट हैं.

Ravi Shastri Praised Shikhar Dhawan: बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 72 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरान धवन ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी निभाई. उनके बेहरीन प्रदर्शन से टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री काफी प्रभावित हैं. उन्होंने शिखर धवन की तारीफ करते हुए कहा, बाएं हाथ के बल्लेबाज को वो सम्मान नहीं मिलता जिसके वह हकदार हैं.

काफी अऩुभवी हैं धवन

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले मैच पर प्राइम वीडियो से बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा, शिखर धवन बहुत अनुभवी हैं. उन्हें वो सम्मान नहीं मिलता जिसके वह हकदार हैं. ईमानदारी से कहूं तो सबसे ज्याद स्पाटलाइट विराट कोहली और रोहित शर्मा पर है. अगर धवन कुछ पारियों को देखें तो उन्होंने शीर्ष टीमों के खिलाफ बड़े मैचों में खेली हैं. यह एक उत्कृष्ट रिकॉर्ड है. 

नेचरल स्ट्रोक प्लेयर हैं धवन

टीम इंडिया के पूर्व कोच ने आगे कहा, शीर्ष स्तर पर बाएं हाथ का बल्लेबाज काफी अंतर पैदा करता है. वह नेचुरल स्ट्रोक प्लेयर हैं. उनके पास क्लास है. फास्ट बॉलिंग को काउंटर करने के लिए उनके पास पुल, कट, और ड्राइव करने के लिए शॉट हैं. जब बल्ले पर गेंद आ रही हो तो उसे अच्छा लगता है. उनका अनुभव न्यूजीलैंड में काम आएगा. रवि शास्त्री के मुताबिक, हमारे पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन मुझे लगता है खेल के इस फॉर्मेट में धवन की अहमियत होगी. 

भारत ने अपनी पारी में बनाए 306 रन

वहीं अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 7 विकेट पर 306 रन बनाए. भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए. उनके अलावा शिखर धवन 72,  शुभमन गिल 50, संजू सैमसन 36 और वाशिंगटन सुंदर ने 37 रन की पारी खेली. खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने अपनी पारी में 32 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट पर 163 रन बना लिए थे. 

यह भी पढ़ेें:

IND vs NZ: डेब्यू मैच में उमरान ने किया कमाल, डेविड कॉनवे को आउट कर वनडे में हासिल की पहली विकेट

IND vs NZ: आर अश्विन ने किया संजू सैमसन का समर्थन, कहा – ‘मैं चाहता हूं उन्हें पूरा मौका मिले’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget