एक्सप्लोरर

IND vs NZ: पुणे की पिच बनेगी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत, बुमराह-अश्विन सहित कैसा हो सकता है भारत का बॉलिंग कॉम्बिनेशन

IND vs NZ Pune Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा. सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे चल रहा है.

IND vs NZ 2nd Test Possible Playing XI: भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू हुई थी. बारिश से प्रभावित बेंगलुरु में हुए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में होने वाला है, जो 24 अक्टूबर से शुरू होगा. पुणे का यह मैदान करीब 5 साल के बाद किसी टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा होगा. एक तरफ कीवी टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी, वहीं भारत वापसी करके एक-एक की बराबरी करना चाहेगा. ऐसे में पिच का हाल बहुत अहम साबित होने वाला है.

पुणे में पिच का हाल

पुणे के मैदान में पिच को काली मिट्टी से तैयार किया गया है और यहां बेंगलुरु की तुलना में कम उछाल देखने को मिल सकता है. इस पिच पर रन बनाना काफी मुश्किल साबित होगा और स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही होगी. जहां पहले मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के और टिम सउदी ने तबाही मचाई थी, वहीं पुणे की पिच पर तेज गेंदबाज संघर्ष कर सकते हैं. मगर जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे तेज गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग मिलने का अनुमान है.

4 स्पिनरों के साथ उतर सकता है भारत

साल 2017 में पुणे के इसी मैदान पर भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच हुआ था, जिसकी चारों पारियों में स्पिनरों ने कुल 31 विकेट चटकाए थे. वहीं काली मिट्टी से बनी पिच इस बार भी स्पिन गेंदबाजी के अनुरूप होगी. पहले टेस्ट में जहां भारत ने रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को खिलाया था, इस बार टीम इंडिया 4 स्पिनरों के साथ उतर सकती है. यह गौर करने वाली बात है कि वॉशिंग्टन सुंदर को आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है.

वहीं जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पेस अटैक को जारी रख सकते हैं. 6 गेंदबाजों को खिलाने का अर्थ यह नहीं कि भारत की बल्लेबाजी कमजोर हो जाएगी क्योंकि अश्विन, जडेजा और सुंदर ऑल-राउंडर खिलाड़ी हैं और भारत की बल्लेबाजी को गहराई प्रदान कर रहे होंगे.

गेंदबाजी अटैक - जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंग्टन सुंदर.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: विराट कोहली RCB में रहेंगे या नहीं? नए अपडेट में लीक हुई बहुत बड़ी जानकारी!

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
IND vs ZIM 1st T20I: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को चटाई धूल; वैभव सूर्यवंशी चमके
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को चटाई धूल; वैभव सूर्यवंशी चमके
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget