एक्सप्लोरर

IND vs NZ 2nd ODI: विराट एंड कंपनी की बेहतरीन गेंदबाजी, लेकिन टेलर के फॉर्म ने भारत के सामने रखा 274 रनों का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने रनों का लक्ष्य रखा है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. यहां न्यूजीलैंड की टीम ने पहले इनिंग्स में  273 रन बनाए हैं. यहां भारत को अब 274 रनों का लक्ष्य मिला है. न्यूजीलैंड की टीम ने जिस तरह से शुरूआत की थी उससे लग रहा था कि टीम एक बार फिर स्कोर को 300 के पार पहुंचा देगी. लेकिन न तो मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज चले और न ही किसी खिलाड़ी के बीच में साझेदारी हुई. इस बीच एक बार फिर टेलर का बल्ला बोला और 73 रनों की पारी खेलकर उन्होंने टीम को स्कोर को 273 रनों पर पहुंचा दिया. न्यूजीलैंड की तरफ से मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स बल्लेबाजी करने आए. दोनों शुरू से ही काफी अच्छे शॉट्स खेल रहे थे. ऐसे में टीम ने 16 ओवरों में ही 90 से ज्यादा रन बना लिए थे. लेकिन जब दोनों ओपनर्स के बीच 93 रनों की साझेदारी हो गई थी तभी न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा और हेनरी निकोल्स 41 रन बनाकर lbw हो गए. इसके बाद मार्टिन गप्टिल ने तेज खेलना शुरू किया और अपना अर्धशतक पूरा किया. अब क्रीज पर टॉम ब्लंडल आए और दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 142 रनों तक पहुंचा दिया. लेकिन तभी ब्लंडल भी 22 रनों पर पवेलियन लौट गए. क्रीज पर अभी भी गप्टिल मौजूद थे. अब बल्लेबाजी के लिए पिछले मैच में शतक जड़ने वाले रॉस टेलर आए लेकिन उनके आते ही मार्टिन गप्टिल 79 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी बिखर सी गई और टीम ने 157 से लेकर 197 के बीच 5 विकटे गंवा दिए जहां एक भी साझेदारी नहीं हो पाई. यहां भारतीय गेंदबाजों के साथ फील्डर्स ने जिम्मेदारी निभाते हुए कई अहम रन आउट किए. अंत में टेलर ही क्रीज पर बचे रहे और अपना अर्धशतक जमाया. इस बीच टीम ने 45 ओवरों में स्कोर को 220 के पार पहुंचा दिया था. इसके बाद काइली जेमिसन के साथ मिलकर टेलर ने टीम के स्कोर को 250 रनों के पार पहुंचा दिया. अंत के दो ओवरों में दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 273 रनों तक पहुंचा दिया. भारतीय गेंदबाजी की अगर बात करें तो शार्दुल ठाकुर को 2 विकेट, जसप्रीत बुमराह को एक भी नहीं, सैनी को एक भी नहीं, चहल को 3, और जडेजा को 1 विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget