एक्सप्लोरर

IND vs NZ: पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज ने यशस्वी पर की तीखी टिप्पणी, कहा 'कच्चा प्लेयर'

India vs New Zealand: अपने 10 टेस्ट मैचों में 5 अर्धशतक और 3 शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल एक पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज के निशाने पर आ गए हैं. उस पाक बल्लेबाज ने यशस्वी पर तीखी टिप्पणी की है.

IND vs NZ Basit Ali Comment on Yashasvi Jaiswal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर से खेला जा रहा है. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां भारतीय टीम पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई. जिसमें भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल महज 13 रन बनाकर आउट हो गए. भारतीय टीम की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल 35 रन बनाकर आउट हो गए. इस पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने तीखी टिप्पणी करते हुए यशस्वी को 'कच्चा प्लेयर' कह दिया.

बासित की टिप्पणी का शिकार बने यशस्वी जायसवाल
बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर यशस्वी जायसवाल की जल्दबाजी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "आपके पास कई शॉट हैं, लेकिन इस समय टीम को आपके क्रीज पर टिके रहने की जरूरत थी. खासकर मैदान पर बाएं हाथ के बल्लेबाज की मौजूदगी विरोधी गेंदबाजों की लय बिगाड़ सकती है. पहली पारी में जल्दी आउट होने का कारण टॉस था, लेकिन इस बार आपने खुद ही अपना विकेट एजाज पटेल को दे दिया."

बासित ने दी यशस्वी को सलाह
हालांकि बासित अली ने कहा कि यशस्वी जायसवाल को टीम के लिए लंबे समय तक टिके रहने की अहमियत समझनी होगी. उन्होंने कहा, "एक अच्छा खिलाड़ी वह होता है जो मुश्किल परिस्थितियों में खुद को साबित करता है और जरूरत के समय टीम की कमान संभालता है. जायसवाल को यह बात समझनी होगी."

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच हाइलाइट्स
भारत पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गया था तो वहीं न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जिसमें रचिन रवींद्र के शानदार 134 रन और टिम साउदी के 65 रनों की अहम भूमिका रही थी. इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम ने वापसी की है. कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़े हैं. सरफराज खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा. खबर लिखे जाने तक सरफराज खान और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं. भारत का स्कोर 3 विकेट पर 344 रन है. भारत 12 रन से पीछे है. बारिश के कारण मैच कुछ देर के लिए रोक दिया गया है.

यह भी पढ़ें:
Sarfaraz Khan Century: सरफराज खान ने जड़ा पहला शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में वापसी की राह पर टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget