एक्सप्लोरर

IND vs NZ 1st ODI: अय्यर के शतक और राहुल की 89 रनों के पारी की बदौलत टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 348 रनों का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के सामने 348 रनों का लक्ष्य रखा. यहां टीम इंडिया की तरफ से अय्यर ने शतक और राहुल ने 88 रनों की पारी खेली.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले में श्रेयस अय्यर के शतक और केएल राहुल के नाबाद 88 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 348 रनों का लक्ष्य रखा है. यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जहां टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने आई. पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पहली बार एक साथ ओपनिंग में डेब्यू किया. दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी देखने को मिली लेकिन तभी पृथ्वी शॉ 20 रन बनाकर आउट हो गए. पृथ्वी के आउट होने के बाद विराट कोहली अब क्रीज पर मयंक अग्रवाल का साथ देने आए. विराट जैसे ही क्रीज पर सेट होने की कोशिश कर रहे थे तभी दूसरी छोर से मयंक अग्रवाल आउट हो गए. मयंक 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अब कप्तान कोहली का साथ देने श्रेयस अय्यर आए जिनके लिए टी20 सीरीज काफी बेहतरीन रही थी. इस दौरान विराट और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और टीम के स्कोर को पहले 100 और फिर 150 के पार पहुंचाया. इस दौरान विराट ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया. दोनों के बीच 102 रनों की साझेदारी हुई लेकिन तभी ईश सोढ़ी ने विराट को 51 रनों पर क्लीन बोल्ड कर दिया. यहां तब टीम इंडिया 3 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना चुकी थी. एक बार फिर न्यूजीलैंड की टीम के लिए पेरशानी तब आई जब अय्यर का साथ देने क्रीज पर टी20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल आए. दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया. श्रेयस अय्यर तब तक अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे. अय्यर ने अब राहुल के साथ साझेदारी बनानी शुरू की. दूसरे छोर से केएल राहुल भी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे और दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 200 और 250 के पार पहुंचाया. इस दौरान अय्यर ने अपना पहला वनडे शतक पूरा किया. लेकिन वो 292 के स्कोर पर 103 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. भारत को यहां तक लाने में अय्यर की पारी काम आई. इसके बाद केएल राहुल के साथ जाधव ने बल्लेबाजी करनी शुरू की. दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया. इसके बाद राहुल ने तेज खेलना शुरू किया. जाधव और राहुल ने दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू की जहां अंत में राहुल ने 88 रनों की पारी खेली तो वहीं जाधव ने 26 रन बनाए. दोनों ने मिलकर अंत में टीम स्कोर को 347 रन तक पहुंचा दिया और न्यूजीलैंड के सामने 348 रनों का लक्ष्य रखा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: पहले सेशन में भारत ने बनाए 101, जायसवाल के रूप में गंवाया 1 विकेट
LIVE: पहले सेशन में भारत ने बनाए 101, जायसवाल के रूप में गंवाया 1 विकेट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget