एक्सप्लोरर

IND vs IRE: भारत-आयरलैंड का टी20 मुकाबला आज, जानें पिच रिपोर्ट, टॉस की भूमिका और पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

IND vs IRE T20 Series: भारतीय टीम दो मैचों की टी20 सीरीज के लिये आयरलैंड दौरे पर है. पहला मुकाबला आज रात 9 बजे खेला जाएगा.

IND vs IRE 1st T20: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में भारत की टी20 टीम आज (26 जून) आयरलैंड (Ireland) का सामना करेगी. यह मैच डबलिन के दी विलेज क्रिकेट क्लब के ग्राउंड में खेला जाएगा. जहां एक ओर आयरलैंड इस मुकाबले में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी, वहीं भारत अपनी टीम-बी के साथ मैदान में उतरेगा. दरअसल, भारत के सीनियर और बड़े खिलाड़ी इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटे हुए हैं. ऐसे में भारत की टी20 टीम युवा खिलाड़ियों के साथ आयरलैंड का सामना करेगी. हालांकि इस टीम को हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, भुवनेश्वर कुमार और दिनेश कार्तिक जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का साथ मिलेगा.

इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन देखना दिलचस्प होगी. ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में यहां संजू सैमसन या राहुल त्रिपाठी में से किसी को मौका मिल सकता है. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका सीरीज में पूरे वक्त बेंच पर दिखाई दिये उमरान मलिक को भी इस बार मौका दिये जाने की संभावना है. उधर, आयरलैंड की ओर से कप्तान एंड्र्यू बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग पर खासी नजर रहेगी. आलराउंडर जॉर्ज डॉकरेल और एंडी मैकब्रायन भी अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं.

पिच रिपोर्ट: यहां पिच बल्लेबाजों की मददगार साबित होगी. पिछले 5 टी20 मुकाबलों में तीन बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 180+ का स्कोर बना चुकी है. खास बात यह भी कि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने इनमें से कुछ लक्ष्य आसानी से चेज़ भी किये हैं. इससे पहले हुए तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने यहां 200+ रन बनाए हैं. स्कॉटलैंड यहां 3 विकेट खोकर 252 रन का विशाल स्कोर भी बनाया था. ऐसे में यहां जमकर रन बरसने वाले हैं.

टॉस की भूमिका: इस मैदान पर हुए 14 मुकाबलों में से 8 मुकाबलों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है. वहीं 6 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन:

भारतः ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान/उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल.

आयरलैंडः पॉल स्टर्लिंग, एंड्र्यू बालबर्नी (कप्तान), गारेथ डेलनी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, कर्टिस कैंफर, एंडी मैकब्रायन, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेर, बैरी मैकार्थी और जोशुआ लिटिल.

यह भी पढ़ें..

Kumar Sangakkara: राजस्थान रॉयल्स के कोच ने बताया डेरिल मिचेल की सफलता का राज, इंग्लैंड के खिलाफ जड़े हैं लगातार तीन शतक

Ramiz Raja: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन बोले- 'सौरव गांगुली मुझे दो बार IPL फाइनल देखने बुला चुके हैं लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget