एक्सप्लोरर

IND vs IRE: आयरलैंड में भारतीय गेंदबाजों का दिखा जलवा, बुमराह ने पहले ही ओवर में झटके दो विकेट

IND vs IRE 1st T20: आयरलैंड ने एक समय सिर्फ 31 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद भी मेज़बान टीम 139 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही.

Ireland vs India, 1st T20I: डबलिन के द विलेज में खेले जा रहे पहले टी20 में आयरलैंड ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन बनाए. पहले ही ओवर से इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा दिखा. लंबे वक्त बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाए. 

आयरलैंड ने एक समय सिर्फ 31 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद भी मेज़बान टीम 139 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही. आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी ने मैच का रुख पलटा. उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले. 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. पूर्व कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने मैच की पहली गेंद पर चौका लगाया, लेकिन फिर अगली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर दिया. तीन नंबर पर बैटिंग करने आए विकेटकीपर लोर्कन टकर भी पहले ही ओवर में खाता खोले बिना आउट हो गए. 

इसके बाद नियमति अंतराल पर आयरलैंड ने विकेट गंवाए. सिर्फ 31 रनों पर आयरलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. इस दौरान एंड्रयू बालबर्नी 04, लोर्कन टकर 00, हैरी टेक्टर 09, पॉल स्टर्लिंग 11 और जॉर्ज डॉकरेल 01 रन बनाकर आउट हुए. 

इसके बाद कर्टिस कैम्फर और मार्क अडायर ने मोर्चा संभाला, लेकिन 59 के कुल स्कोर पर आयरलैंड का छठा विकेट भी गिर गया. अडायर दो चौकों की मदद से 16 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें रवि बिश्नोई ने पवेलियन की राह दिखाई. 

हालांकि, इसके बाद सातवें विकेट के लिए बैरी मैकार्थी और कर्टिस कैम्फर ने 57 रनों की साझेदारी की. अंतिम ओवरों में आयरलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए. कर्टिस कैम्फर ने 33 गेंदों में एक छक्के और तीन चौके की बदौलत 39 रन बनाए. वहीं बैरी मैकार्थी ने सिर्फ 33 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ टीम का स्कोर 139 पहुंचा दिया. मैकार्थी के बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले. 

ये भी पढ़ें-

Asia Cup 2023: एशिया कप को लेकर आया बड़ा अपडेट, 21 अगस्त को टीम इंडिया का एलान; केएल राहुल फिट और तिलक वर्मा पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget