एक्सप्लोरर

IND vs ENG: राजकोट में इंग्लैंड पर भारी पड़ सकते हैं टीम इंडिया के ये तीन प्लेयर्स, तीसरे टेस्ट में दिखेगा दम

IND vs ENG Rajkot: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. यशस्वी जयसवाल इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं.

IND vs ENG Rajkot: टीम इंडिया तीसरे टेस्ट मैच के लिए राजकोट पहुंच गई है. उसने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. भारतीय टीम राजकोट में कई बदलावों के साथ मैदान पर उतरेगी. लेकिन इसमें कुछ खिलाड़ियों की जगह फिक्स रहेगी. इसमें यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल का नाम शामिल है. ये दोनों ही प्लेयर्स इंग्लैंड पर भारी पड़ सकते हैं. टीम इंडिया रवींद्र जडेजा को भी प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है.

यशस्वी ने दूसरे टेस्ट में जड़ा था दोहरा शतक -

युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल फॉर्म में हैं. उन्होंने विशाखापट्टनम में दोहरा शतक जड़ा था. यशस्वी ने 209 रन बनाए थे. वहीं हैदराबाद टेस्ट की एक पारी में 80 रन बनाए थे. वे राजकोट में भी कमाल दिखा सकते हैं. अगर यशस्वी भारत को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब रहे तो इंग्लैंड के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी. यशस्वी को भारतीय पिचों पर खेलने का अच्छा अनुभव है. उन्हें इसका फायदा भी मिलेगा.

शुभमन का परफॉर्मेंस टीम इंडिया के लिए होगा अहम -

शुभमन गिल खराब फॉर्म की वजह से काफी आलोचना का शिकार हुए थे. लेकिन उन्होंने मेहनत नहीं छोड़ी. गिल ने विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा और कमबैक किया. उन्होंने इस पारी में 104 रन बनाए थे. अगर गिल राजकोट टेस्ट में भी चल गए तो यह भारत के लिए फायदेमंद साबित होगा. वे नंबर 3 पर बैटिंग कर रहते हैं. गिल को टीम इंडिया राजकोट में भी इसी पोजीशन पर बैटिंग ऑफर करेगी. गिल ने 22 टेस्ट मैचों में 1201 रन बनाए हैं. वे 3 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं.

राजकोट में चल सकता है जडेजा का जादू -

रवींद्र जडेजा चोट की वजह से दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे. लेकिन वे तीसरे टेस्ट से मैदान पर वापसी कर सकते हैं. जडेजा ने मंगलवार को टीम इंडिया के साथ ट्रेनिंग भी ली थी. राजकोट जडेजा का होम ग्राउंड है. अगर वे मैदान पर उतरे तो इंग्लैंड की दिक्कत बढ़ सकती है. जडेजा बॉलिंग के साथ बैटिंग में भी कमाल दिखा सकते हैं. उन्होंने हैदराबाद में अर्धशतक जड़ने के साथ पांच विकेट भी लिए थे.

यह भी पढ़ें : Imran Tahir ने 44 साल की उम्र में किया बड़ा कारनामा, 500 विकेट लेकर रच डाला इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget