एक्सप्लोरर

IND Vs ENG Women: आखिरी वनडे से पहले भारत को राहत, पूरी तरह से फिट हैं कप्तान मिताली राज

IND Vs ENG Women: इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे से पहले बड़ी राहत मिली है. कप्तान मिताली राज गर्दन के दर्द से उबर चुकी हैं और टीम की अगुवाई के लिए तैयार हैं.

IND Vs ENG Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच शनिवार को तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है. आखिरी मैच से पहले भारत को बड़ी राहत मिली है. भारतीय कप्तान मिताली राज की गर्दन का दर्द ठीक हो गया है. मिताली राज इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम मैच में टीम की अगुआई करने को तैयार हैं.

मिताली को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान गर्दन में दर्द महसूस हुआ था. इस वजह से मिताली राज इंग्लैंड की फील्डिंग के दौरान मैदान में नहीं उतर सकी थीं. इसके साथ ही मिलाती राज के वनडे सीरीज से बाहर होने के कयास लगाए जा रहे थे. अब मिताली राज पूरी तरह से गर्दन के उबर चुकी हैं. मिताली राज की अनुपस्थिति में उप कप्तान हरमनप्रीत ने टीम की अगुआई की थी.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मिताली की टीम के साथ ट्रेनिंग की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया.  बीसीसीआई ने इसी ट्वीट में मिताली राज के फिट होने की जानकारी दी है. बीसीसीआई ने लिखा, ''कप्तान मिताली राज गर्दन के दर्द से उबर गयी हैं और बाकी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं क्योंकि हम वारसेस्टर में यहां तीसरे वनडे की तैयारी कर रहे हैं.''

शानदार फॉर्म में हैं मिताली राज

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में मिताली राज शानदार फॉर्म में हैं. मिताली राज ने सीरीज के पहले दोनों वनडे मैचों में अर्धशतक जड़े हैं. मिताली राज के अर्धशतक हालांकि इंडिया को जीत नहीं दिला पाए हैं. भारत पहले ही दोनों मैचों में हार से सीरीज गंवा चुका है.

लेकिन भारत के पास अभी भी क्लीन स्वीप से बचने का मौका है. आखिरी वनडे में भारत को हालांकि मिताली के अलावा अपनी सीनियर खिलाड़ी हरमनप्रीत से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. अभी तक वनडे सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और गेंदबाज भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं. भारत हालांकि इससे पहले एकमात्र टेस्ट को ड्रॉ करवाने में कामयाब रहा था.

डब्लूटीसी फाइनल की हार के बाद अश्विन ने किया विराट का बचाव, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget