एक्सप्लोरर

IND vs ENG: बॉउंड्री काउंट से भारत ने जीती सीरीज... पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इंग्लैंड को यूं चिढ़ाया, शेयर किए मजेदार मीम

IND vs ENG: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 5वें टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों आई हुई जीत छीन ली. इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर कई मजेदार पोस्ट और मीम शेयर किए.

हैरी ब्रूक (111) और जो रुट (105) ने इंग्लैंड को 5वें टेस्ट में जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया था, जब ब्रूक आउट हुए तब इंग्लैंड को सिर्फ 73 रन जीत के लिए चाहिए थे और 6 विकेट हाथ में थे. इस दौरान इंग्लैंड के समर्थक और पूर्व क्रिकेटर्स भी सोशल मीडिया पर जीत का जश्न मनाने लग गए थे. माइकल वॉन ने वसीम जाफर को चिढ़ाते हुए पोस्ट किया और लिखा, "आफ्टरनून, आशा है आप ठीक हों." लेकिन वॉन को क्या पता था कि इंग्लैंड इस जीती हुई बाजी को भी हार जाएगी और उन्हें इस पोस्ट के लिए शर्मिंदा होना पड़ेगा.

ब्रूक और रुट के बीच 195 रनों की साझेदारी हुई, जिसे आकाश दीप ने तोड़ा. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी के दम पर भारत को 6 रनों से जीत दिलाई. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसके बाद कई मजेदार मीम और पोस्ट किए. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बॉउंड्री की संख्या के आधार पर तो टीम इंडिया ये सीरीज जीत चुकी है.

भारत की जीत के बाद वसीम जाफर ने नहीं छोड़ा मौका

माइकल वॉन के मजे लेते हुए हुए वसीम जाफर ने एक पोस्ट में लिखा, "सीरीज को ड्रा पर समाप्त हुई लेकिन सबसे ज्यादा बॉउंड्री लगाने के मामले में भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी जीत चुकी है." बता दें कि इंग्लैंड ने अपना पहला ओडीआई वर्ल्ड कप (2019) में बॉउंड्री काउंट के आधार पर ही जीता था.

माइकल वॉन ने वसीम जाफर को चिढ़ाने के लिए जो पोस्ट किया था, जीत के बाद जाफर ने उसी का रीप्ले देते हुए लिखा, "बैज पर लेटकर गेंद का आनंद ले रहा हूं. आप कैसे हैं माइकल वॉन." उन्होंने कई मजेदार मीम भी शेयर किए.

सिराज प्लेयर ऑफ़ द मैच, ब्रूक और गिल प्लेयर ऑफ़ द सीरीज

मोहम्मद सिराज ने 5वें टेस्ट में 5 विकेट लिए, उन्होंने आख्रिरी दिन 4 में से 3 विकेट लिए. पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट लिए थे. सिराज को मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया. भारत से शुभमन गिल और इंग्लैंड से हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड दिया गया.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget