एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ नवाब पटौदी और विराट कोहली के नाम दर्ज है ये खास रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 5 फरवरी से शुरू होने जा रही है. कप्तान विराट कोहली पिता बनने के बाद दोबारा कप्तानी संभालेंगे.

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 5 फरवरी से शुरू होने जा रही है. कप्तान विराट कोहली पिता बनने के बाद दोबारा कप्तानी संभालेंगे. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली के नाम पर एक ऐसा खास रिकॉर्ड दर्ज है जो भारत में उनसे पहले नवाब मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर था.

भारत के सिर्फ दो कप्तान ही ऐसे हुए हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा है. नवाब पटौदी और विराट कोहली. वहीं अगर एशिया की बात करें तो सिर्फ श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने ही कप्तान रहते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा है.

विराट कोहली टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज हैं और विरोधी टीम के निशाने पर रहते हैं. ऐसे में इस बार भी इंग्लैंड की टीम उनके खिलाफ जमकर रणनीति बना रही होगी क्योंकि उन्हें पता है कि विराट कोहली के विकेट की अहमियत क्या है. वैसे भी टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का रिकॉर्ड इस टीम के खिलाफ अच्छा रहा है और जो रूट जरूर चाहेंगे कि विराट पर लगाम लगाई जाए.

रिकॉर्ड दर्ज

बतौर टेस्ट कप्तान विराट कोहली के नाम एक से बढ़कर एक टेस्ट रिकॉर्ड दर्ज है और इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने कुछ शानदार रिकॉर्ड्स बनाए हैं. विराट कोहली भारत के दूसरे टेस्ट कप्तान हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लिश टीम के खिलाफ दोहरा शतक लगाने का कमाल किया था.

साल 2016 में विराट ने ये कमाल की उपलब्धि अपने नाम की थी. 2016 में विराट कोहली ने मुंबई में ये कमाल किया था और इंग्लिश टीम के खिलाफ 235 रन की पारी खेली थी. ये भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दूसरा बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर भी है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड करुण नायर (309 रन) के नाम पर है.

भारतीय कप्तानों में विराट कोहली से पहले साल 1964 में नवाब पटौदी ने इंग्लैंड के खिलाफ बतौर टेस्ट कप्तान दोहरा शतक लगाया था. इसके बाद विराट कोहली ने साल 2016 में ये कमाल किया. वैसे बतौर एशियाई कप्तान नवाब पटौदी और विराट कोहली के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाने का कमाल महेला जयवर्धने ने भी किया है. महेला ने साल 2007 में ये कमाल किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
AUS vs BAN Highlights: पहले टेस्ट पर बांग्लादेश ने कसा शिकंजा, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का बुरा हाल
पहले टेस्ट पर बांग्लादेश ने कसा शिकंजा, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का बुरा हाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget