एक्सप्लोरर

IND vs ENG: जीत के बावजूद है सुधार की ज़रूरत, दूसरे टेस्ट के बाद खुश न हो टीम इंडिया, इन कमियों को करना होगा दूर

IND vs ENG Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में भारत ने 106 रनों से जीत अपने नाम की थी.

Indian Cricket Team: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापटनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज की. सीरीज़ का पहला मुकाबला गंवाने के बाद भारत को दूसरे टेस्ट में जीत नसीब हुई थी. लेकिन दूसरा टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम को ज़्यादा खुश होने की ज़रूरत नहीं है. दूसरा मुकाबला जीतने वाली टीम इंडिया को अभी बहुत सुधार की ज़रूरत है, जिससे आगे के मैचों में वो सफल हो सकें. तो हम आपको बताएंगे कि भारत को किन कमियों को दूर करना होगा. 

1- टॉप ऑर्डर

अब तक खेले गए दोनों ही टेस्ट में भारत का टॉप ऑर्डर निरंतरता के साथ प्रदर्शन नहीं कर सका है. दूसरे मुकाबले में ओपनर यशस्वी जायसवाल और नंबर तीन पर खेलने वाले शुभमन गिल ने रन बनाए, लेकिन रोहित शर्मा फ्लॉप रहे. हालांकि जायसवाल ने पहले टेस्ट में भी रन स्कोर किए, लेकिन तब रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल भी फ्लॉप रहे थे. ऐसे में राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से टीम इंडिया को टॉप ऑर्डर में निरंतरता लाने की ज़रूरत है. 

2- फ्लॉप मिडिल ऑर्डर 

मिडिल ऑर्डर में खेल रहे बैटर्स की फॉर्म कुछ खास नहीं चल रही है. मिडिल ऑर्डर के मुख्य बैटर्स में से एक श्रेयस अय्यर अब तक फ्लॉप दिखे हैं. अय्यर ने चार पारियों में सिर्फ 104 रन बनाए हैं. इसके अलावा दूसरे टेस्ट में खेलने वाले रजत पाटीदार भी फ्लॉप रहे.

3- बुमराह का नहीं है कोई साथी

हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया था. फिर विशाखापटनम में खेले गए टेस्ट में मुकेश कुमार दूसरे पेसर के रूप में भारत का हिस्सा रहे थे. लेकिन दोनों ही मुकाबलों में कोई भी बुमराह का साथ नहीं निभा पाया था. बुमराह ने दोनों ही मैचों में शानदार बॉलिंग की, लेकिन उनके साथ के तेज़ गेंदबाज़ लगभग फ्लॉप रहे. 

4- फील्डिंग में सुधार की ज़रूरत

अब तक खेले गए दोनों ही टेस्ट में भारत की ओर से फील्डिंग में कुछ खास देखने को नहीं मिला है. हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय फील्डर्स ने कैच छोड़कर ओली पोप को दो जीवनदान दिए थे, जिसके बाद उन्होंने इंग्लैंड को मुकाबले में वापस लाकर खड़ा कर दिया था. इसके अलावा विशाखापटनम टेस्ट में पोप को स्टंपिंग के ज़रिए जीवनदान मिला था. ऐसे में सीरीज़ के बाकी मुकाबलों के लिए टीम इंडिया को फील्डिंग डिपार्टमेंट में सुधार करना होगा. 

 

ये भी पढ़ें...

Kane Williamson: केन विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा 31वां शतक, फैब-4 में कोहली के बाद रूट से भी निकले आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget