एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test Series: भारत की सलामी जोड़ी और तेज गेंदबाजों ने बरपाया था कहर, ऐसे बनाई थी 2-1 की लीड

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है. पिछले साल इस सीरीज के 4 मुकाबलों में भारतीय टीम ने 2-1 से बढ़त बनाई थी.

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच एजबेस्टन (Edgbaston) में आज से शुरू हो रहा टेस्ट मैच पिछले साल की टेस्ट सीरीज का हिस्सा है. 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज के चार मैच तो पिछले साल खेले जा चुके थे लेकिन आखिरी मुकाबले से पहले भारतीय दल में कोराना के मामले सामने आए और मैच टाल दिया गया. इस सीरीज में तब तक भारतीय टीम (Team India) 2-1 की लीड ले चुकी थी. यानी एजबेस्टन में हो रहा टेस्ट इस सीरीज का निर्णायक मैच है. भारत अगर इस टेस्ट को ड्रॉ भी करा लेता है तो वह सीरीज अपने नाम कर लेगा, वहीं इंग्लैंड इस सीरीज को बराबरी पर रोकने के लिए एजबेस्टन टेस्ट को हर हाल में जीतना चाहेगा. आइये इस बड़े मैच से पहले जानते हैं कि किस तरह भारत ने पिछले साल इस टेस्ट सीरीज में बढ़त बनाई थी.

पहला टेस्ट ड्रॉ दूसरे में भारत की जीत
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम में खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम मेजबान पर भारी थी लेकिन बारिश के चलते यहां नतीजा नहीं निकल सकता था. इसके बाद लॉर्ड्स में हुए टेस्ट मैच में शुरुआती तीन दिन बल्लेबाज हावी रहे. भारत ने पहली पारी में 364 बनाए तो इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 391 रन बना डाले. चौथे दिन से गेंदबाजों को मदद मिलने लगी. हालांकि भारतीय टीम पांचवें दिन तक अपनी दूसरी पारी 298 रन तक ले जाने में सफल रही. आखिरी दिन इंग्लैंड को 272 रन का लक्ष्य दिया गया लेकिन दमदार भारतीय गेंदबाजी के आगे इंग्लिश टीम महज 120 रन पर ही सिमट गई. भारत ने यह मैच 151 रन से जीता.

तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की वापसी
लीड्स में खेले गए इस मुकाबले में भारत की पहली पारी महज 78 रन पर सिमट गई थी. इसके बाद इंग्लैंड ने 432 रन बनाकर 354 रन की विशाल लीड हासिल कर ली थी. यहां भारतीय टीम दूसरी पारी में भी केवल 278 रन बना सकी और मैच इंग्लैंड के हाथों में चला गया. इंग्लैंड ने यह मुकाबला पारी और 76 रन से जीता.

चौथे टेस्ट में भारत ने बना ली 2-1 की लीड
ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट में भी भारत की पहली पारी 191 पर सिमट गई थी और इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 99 रन की बढ़त हासिल कर ली थी. लेकिन दूसरी पारी में रोहित शर्मा की शतक की बदौलत भारत ने 466 रन जड़ डाले. जवाब में 368 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 210 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत ने यह मैच 157 रन से जीता.

भारत के तेज गेंदबाजों का कहर
जसप्रीत बुमराह ने यहां 4 टेस्ट में 18 और मोहम्मद सिराज ने 14 विकेट चटकाए. मोहम्मद शमी ने भी 3 मुकाबलों में 11 विकेट लिए. शार्दुल ठाकर ने भी 2 मैच खेलकर 7 विकेट हासिल किए. भारत के तेज गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर ही भारत ने इस सीरीज में बढ़त बनाई थी. इसके साथ कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी इस सीरीज में दमदार बल्लेबाजी की थी. रोहित ने 368 रन और केएल राहुल ने 315 रन जड़े थे.

यह भी पढ़ें..

IND vs ENG 5th Test: एजबेस्टन में दमदार रहा है इंग्लैंड का टेस्ट रिकॉर्ड, 50% से ज्यादा मुकाबलों में हासिल की है जीत

IND vs ENG 5th Test: क्या आखिरी बार आमने-सामने होंगे कोहली और एंडरसन? जहीर खान ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ben Stokes Viral News: 'सीमाएं लांघ दी' नाइटक्लब में हुई बड़ी घटना, स्टोक्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अब कहेंगे अलविदा!
'सीमाएं लांघ दी' नाइटक्लब में हुई बड़ी घटना, स्टोक्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अब कहेंगे अलविदा!
Ben Stokes Fight Video: एक के बाद एक चले कई घूंसे, नाइटक्लब के बाहर बेन स्टोक्स की लड़ाई का VIDEO वायरल
Ben Stokes Fight Video: एक के बाद एक चले कई घूंसे, नाइटक्लब के बाहर बेन स्टोक्स की लड़ाई का VIDEO वायरल
OMG... टी-20 में इस गेंदबाज ने डाल दिए अपने सभी 4 ओवर मेडन', जानिए भारतीय खिलाड़ी का नाम
OMG... टी-20 में इस गेंदबाज ने डाल दिए अपने सभी 4 ओवर मेडन', जानिए भारतीय खिलाड़ी का नाम
RECORD ALERT: 6 विकेट गिरते ही शुरू हुआ अनोखा प्रयास, बल्लेबाजों ने भी घुमाया हाथ और रच डाला इतिहास
RECORD ALERT: 6 विकेट गिरते ही शुरू हुआ अनोखा प्रयास, बल्लेबाजों ने भी घुमाया हाथ और रच डाला इतिहास

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान से भारत की जासूसी कर रहा पाकिस्तान! चुपचाप ले रहा तस्वीरें, मंडरा रहा बड़ा खतरा?
आसमान से भारत की जासूसी कर रहा पाकिस्तान! चुपचाप ले रहा तस्वीरें, मंडरा रहा बड़ा खतरा?
मुंबई: 'मैं ईसाई हूं, मुझे तुम्हारे भगवान नहीं चाहिए', देवी-देवताओं का अपमान करने वाली नर्स पर FIR
मुंबई: 'मैं ईसाई हूं, मुझे तुम्हारे भगवान नहीं चाहिए', देवी-देवताओं का अपमान करने वाली नर्स पर FIR
होर्मुज के पास ईरान ने अमेरिका के जिस अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर को मार गिराया, वो भारत के पास कितने?
होर्मुज के पास ईरान ने अमेरिका के जिस अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर को मार गिराया, वो भारत के पास कितने?
OMG... टी-20 में इस गेंदबाज ने डाल दिए अपने सभी 4 ओवर मेडन', जानिए भारतीय खिलाड़ी का नाम
OMG... टी-20 में इस गेंदबाज ने डाल दिए अपने सभी 4 ओवर मेडन', जानिए भारतीय खिलाड़ी का नाम
Tejasswi Prakash Birthday: गोवा से दुबई तक फैली है करोड़ों की प्रॉपर्टी, मुंबई से लग्जरी ब्यूटी पार्लर, जानें- कितनी अमीर हैं तेजस्वी प्रकाश
गोवा से दुबई तक फैली है करोड़ों की प्रॉपर्टी, मुंबई से लग्जरी ब्यूटी पार्लर, जानें- कितनी अमीर हैं तेजस्वी प्रकाश
US Iran War Live: अमेरिका ने लिया अपाचे हेलिकॉप्टर का बदला तो भड़का ईरान, IRGC का दावा- 5वें बेड़े पर किया अटैक
Live: अमेरिका ने लिया अपाचे हेलिकॉप्टर का बदला तो भड़का ईरान, IRGC का दावा- 5वें बेड़े पर किया अटैक
FSSAI Recruitment 2026: फूड सेफ्टी अथॉरिटी में निकली भर्ती, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका
फूड सेफ्टी अथॉरिटी में निकली भर्ती, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका
Renault की कारों पर छप्परफाड़ ऑफर, जानें कैसे कर सकते हैं 80,000 रुपये तक की बचत?
Renault की कारों पर छप्परफाड़ ऑफर, जानें कैसे कर सकते हैं 80,000 रुपये तक की बचत?
Embed widget