एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था अपना पहला टेस्ट मैच, ऐसा रहा था 91 साल पहले का यह मुकाबला

IND vs ENG Test: भारतीय टीम ने साल 1932 में इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री की थी. उसकी यह एंट्री इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के साथ ही हुई थी.

India Test Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. 25 जनवरी से शुरू हुई यह सीरीज 11 मार्च तक चलेगी. अब तक तीन मुकाबले हुए हैं और इस दौरान दोनों ही टीमें बराबरी की टक्कर वाली नजर आई हैं. आखिरी बचे दो मैचों में भी सीरीज का रोमांच चरम पर रहना तय है. चौथे मुकाबले से पहले हम आपको इन दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट के सबसे पहले मुकाबले की कहानी बता रहे हैं.

भारतीय टीम की इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के साथ ही हुई थी. भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था. अपने डेब्यू मुकाबले के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी.

भारतीय टीम जून 1932 यानी 91 साल पहले इंग्लैंड दौरे पर गई थी. तब भारत अंग्रेजों के अधीन ही था. सीके नायडु भारतीय टीम के पहले कप्तान थे और लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान में उनके सामने डगलस जार्डिन की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम थी. इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.

मोहम्मद निसार की घातक गेंदबाजी
इंग्लैंड ने इस मुकाबले में कप्तान डगलस (79) और विकेटकीपर लेस अमिस (65) के अर्धशतकों की बदौलत पहली पारी में 259 रन बनाए. यहां भारतीय गेंदबाज मोहम्मद निसार ने 5 और अमर सिंह व सीके नायडु ने 2-2 विकेट चटकाए. कप्तान नायडु ने यहां हरफनमौला प्रदर्शन किया. उन्होंने भारतीय टीम की पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी में भी 40 रन जड़े. उनके अलावा नाओमल जियोमल (33) और सैयद वाजिर अली (31) ने भी पिच पर थोड़ी टक्कर दी. इनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज पहली पारी में नहीं टिक पाया और पूरी भारतीय टीम 189 रन पर ढेर हो गई. इस तरह पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 70 रन की बढ़त मिली.

ढह गई भारतीय बल्लेबाजी
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में भी दमदार बल्लेबाजी की. कप्तान डगलस (85) ने फिर अर्धशतक जमाया और एडी पेंटर ने भी 54 रन की पारी खेली. इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट खोकर 275 रन पर खत्म की. इस बार भारत की ओर से जहांगीर खान ने सबसे ज्यादा (4 विकेट) निकाले. भारत के सामने 346 रन का विशाल टारगेट था, जिसके जवाब में पूरी टीम 187 पर ही ढेर हो गई. यहां अमर सिंह (51) के अलावा अन्य बल्लेबाज टक्कर नहीं दे पाए. इस तरह भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट मुकाबला 158 रन से गंवा दिया.

अगले 30 सालों तक भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों में जीत नहीं मिल सकी. भारतीय टीम ने पहली बार साल 1962 में इंग्लैंड को टेस्ट मैच हराया था.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: 'आजकल के बच्चे', रोहित शर्मा की इंस्टा स्टोरी में दिखे यशस्वी, सरफराज और ध्रुव; कप्तान ने यंग टैलेंट को ऐसे सराहा

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget