एक्सप्लोरर

IND vs ENG: आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का जल्द होगा ऐलान, 30 जनवरी को हो सकती है मीटिंग

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सीरीज के आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग होने वाली है. इसके बाद टीम इंडिया का ऐलान होगा.

India vs England Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इसके पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने 28 रनों से जीत दर्ज की. अब सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का सिलेक्शन पैनल जल्द ही एक मीटिंग करेगा. इसमें आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का चयन होगा. बीसीसीआई ने शुरुआत में दो टेस्ट मैचों के लिए ही टीम घोषित की थी. भारत ने दूसरे टेस्ट के लिए भी टीम में बदलाव किया है.

टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. इसके बाद चौथा टेस्ट 23 फरवरी से आयोजित होगा. वहीं आखिरी टेस्ट मैच 7 मार्च से खेला जाएगा. इन आखिरी मुकाबलों के लिए जल्द ही टीम का ऐलान होगा. इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक बीसीसीआई का सिलेक्शन पैनल टीम चयन के लिए 30 जनवरी को मीटिंग कर सकता है. इसके बाद खिलाड़ियों के नाम का खुलासा होगा. 

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. केएल राहुल भी बाहर हो गए हैं. लिहाजा टीम इंडिया ने सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी है. सरफराज का घरेलू क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड रहा है. वहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर सौरभ भी कई मौकों पर कमाल दिखा चुके हैं. वाशिंगटन सुंदर अनुभवी ऑलराउंडर हैं. 

बता दें कि इंग्लैंड ने भारत को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हरा दिया था. इस मुकाबले में शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर सके थे. यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में अच्छा परफॉर्म किया था. भारतीय टीम दूसरी पारी में लड़खड़ा गई थी. उसे इसी वजह से हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: सरफराज को मिलेगा मौका? शुभमन गिल का कटेगा पत्ता? दूसरे टेस्ट में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget